जानिए... जस्टिन बीबर की सफलता का सबसे बड़ा राज!
dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 11:22AM IST

बीबर और जैक्सन में एक बात कॉमन है कि, दोनों ने ही बहुत कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की। जहां ज्यादातर बाल कलाकार बड़े होकर गुम हो जाते हैं वहीं जैक्सन ने एक लंबा कॅरियर तय किया।
18 साल के हो चुके बीबर कहते हैं, "ज्यादातर टीनएज कलाकार कामयाब नहीं हुए। मैं अपना अलग काम कर रहा हूं। मैं मार्गदर्शन या प्रेरणा के लिए सिर्फ जैक्सन की ओर देखता हूं। मैं निश्चित रूप से उनके युवावस्था के कॅरियर और फिर उनकी लोकप्रियता की ओर देखता हूं। कॅरियर के दृष्टिकोण से मैं कहूंगा कि जैक्सन अब तक के सबसे बड़े कलाकार हैं।"
कौन हैं जस्टिन बीबर..
जस्टिन ड्रियु बीबर एक कनेडियाई पॉप गायक हैं। बीबर का पहला गीत "वन टाइम" 2009 में रिलीज किया गया और यह कनाडा के शीर्ष दस गीतों में रहा। उनका पहला अल्बम माई वर्ल्ड, नवंबर 2009 में रिलीज किया गया। वह पहले कलाकार हैं जिनके सातों गाने बिलबोर्ड हॉट 100 की सूची में शामिल थे।






