रेखा होंगी राहुल गांधी की ‘नई पड़ोसन’
संतोष ठाकुर | Feb 09, 2013, 10:37AM IST

राज्यसभा सदस्य रेखा अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नई पड़ोसन होंगी। लंबे इंतजार के बाद सिने तारिका, सांसद
रेखा को सरकार ने अति-विशिष्ट तुगलक लेन पर टाइप 7 का ५ नंबर बंगला देने का फैसला किया है।
यह बंगला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन के बंगले के बगल में है। ५ नंबर बंगला पहले राज्यसभा सदस्य, प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को देने का फैसला किया गया था।
उनके लिए इस बंगले की सुरक्षा जांच भी की गई थी लेकिन इस आवंटन को लेकर जब मीडिया में खबरें उछलीं तो तेंडुलकर ने यह कहते हुए बंगला लेने से मना कर दिया कि वह होटल में रहेंगे।
रेखा को सांसद बनने के बाद बलवंत राय मेहता लेन पर 15 नंबर का बंगला आवंटित किया गया था। लेकिन इसमें भाजपा के एक पूर्व सांसद रहते थे। रेखा को यह बंगला वैकेशन बंगलों के नाम पर दिया गया था।






