शोहरत, सफलता और कामयाबी के शिखर पर पहुंची बॉलीवुड की सबसे जवां और दिलकश अभिनेत्री रेखा की जिंदगी पर्दे से शुरू होकर संसद तक जा पहुंची हैं लेकिन रेखा की इस कहानी में कई ऐसे पड़ाव आए जब रेखा ने जिंदगी का असली मतलब सीखा।
बेहद दिलकश, जवां और खूबसूरत रेखा को पहली नजर में देखने वाला यह यकीन ही नहीं कर सकता कि रेखा अभी भी सिंगल हैं। लेकिन यह सच है। एक ऐसा सच जो चकाचौंध से भरी इस मायानगरी की एक कड़वी सच्चाई है। रेखा की जिंदगी में प्यार तो कई बार और कई सूरतों में आया लेकिन जिस स्थाई सहारे और प्यार की उन्हें जरूरत थी वह उनकी जिंदगी से नदारद ही रहा। एक के बाद एक रेखा की ज़िन्दगी में चाहने वाले तो आते गए लेकिन कोई उनका सहारा ना बन सका।
रेखा के प्यार के चर्चे भी उनके ही तरह काफी दिलचस्प रहे हैं। आइए जानें दिलकश रेखा के प्यारे के अफसाने। इन अफसानों में रेखा तो अकेली हैं लेकिन उनके साथी बदलते रहे हैं।