पिछले हफ्ते रिहना ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के बाद रिहाना हवाई में मस्ती करती हुई दिखीं। हवाई में उनके बॉयफ्रेंड भी उनके साथ थे। रिहाना ने मस्ती की और उनके मस्ती भरे एक्प्रेशन कैमरे में कैद हो गए थे।
हाल ही में उन्होंने अपने 25वें बर्थडे पर एक और सेक्सी टैटू भी बनवाया है। डिफरेंट टाइप के टैटूज की शौकीन रिहाना ने लेटेस्ट टैटू संस्कृत में बनवाया है।
आपको बता दें कि इस टैटू को मिलाकर अब रिहाना की बॉडी पर कुल 18 टैटूज हो गए हैं। उन्होंने अपनी बॉडी के हर पार्ट पर टैटू बनवाया हुआ है, जो कि बेहद स्टाइलिश हैं।
रिहाना की खासियत है कि वह जब भी टैटू बनवाती हैं, तो पूरा ट्रेंड सर्च करने के बाद डिजाइन कराती है।