विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Rihanna Came Away With Great Danger!

बाल-बाल बचीं हमेशा विवादों में रहने वाली रिहाना!

dainikbhaskar.com | Jul 01, 2012, 09:32AM IST
 
 

पिछले दिनों लंदन के एक होटल की लिफ्ट में आग लग गई। पॉप स्टार रिहाना भी इसी होटल में थीं और लिफ्ट के करीब ही थीं। हालांकि रिहाना सहित अन्य 300 लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया।

रिहाना ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें रिहाना उसी होटल के सामने खड़ी फायरब्रिगेड की गाड़ी के पास खड़ी हैं। होटल में एक लिफ्ट की मोटर जल गई थी जिससे धुआं निकलने लगा था। इस कारण फायर अलार्म बज उठा था और लोग घबरा गए थे।

रिहाना के बारे में आपको बता दें कि, खुद की पब्लिसिटी के लिए अपने कपड़े उतार देना इस पॉप सिंगर के लिए कोई नई बात नहीं हैं। रिहाना अपने विवादित ट्वीट्स, न्यूड फोटोशूट, और टॉपलेस तस्वीरों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं।

कौन हैं रिहाना..

रिहाना बारबडोस (वेस्टेंडीज द्वीप समूह का एक देश) की मॉडल और पॉप सिंगर हैं। रिहाना ने अपना पहला एल्बम 'म्यूज़िक ऑफ़ द सन' 2005 में रिलीज किया था। रिहाना पॉप, पॉप रॉक, डांस पॉप जैसे शैली के गाने गाती हैं। रिहाना अब तक पांच अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड और 6 ग्रैमी अवार्ड पा चुकी हैं। रिहाना ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि वो किसी भी सामान्य लड़की को बाइसेक्सुअल बना सकती हैं। रिहाना ने अपना यह विवादित दावा ट्विटर पर किया था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment