विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Rihanna Thretened To Love!

ब्वॉयफ्रैंड से पिटाई के बाद 'प्यार' से डरने लगी हैं रिहाना!

dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 00:13AM IST
 
 

आपको पता है, हॉलीवुड सिंगर रिहाना प्रेम करने से डरती हैं, क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि उनका दिल दोबारा टूटे। एक्स ब्वॉयफ्रैंड क्रिस ब्राउन द्वारा फरवरी 2009 में क्रूरतापूर्वक की गई पिटाई के बाद रिहाना का उनसे अलगाव हो गया था, और उसके बाद से रिहाना ने किसी के साथ गंभीर रिश्ता नहीं बनाया। वह दोबारा रिश्ता बनाने को लेकर बहुत सावधान हैं।

'हार्पर्स बाजार' मैग्जीन के मुताबिक रिहाना ने कहा, "प्यार का मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा। जिस तरह से यह हुआ मुझे यह कीमती लगा, लेकिन पलक झपकते ही मेरी जिंदगी बदल गई। जो कुछ मैंने जाना सब नया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी तकलीफ होगी। मैं दोबारा ऐसा अनुभव नहीं करना चाहती।"

रिहाना के मुताबिक वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी दकियानूसी हैं, और लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं कर पाती।

उन्होंने कहा, "मैं अपने प्रेम संबंध को लेकर काफी दकियानूसी रही हूं। इसका सच में कोई अस्तित्व नहीं है। अगर मैं किसी ऐसे इंसान के करीब आती हूं जो काफी सुंदर है तो मैं रुक जाऊंगी। लेकिन किसी पल मुझे लगा कि हम बहुत करीब आ रहे हैं तो मैं लोगों को करीब नहीं आने दूंगी।"

कौन हैं रिहाना...

रिहाना बारबडोस (वेस्टेंडीज द्वीप समूह का एक देश) की मॉडल और पॉप सिंगर हैं। रिहाना ने अपना पहला एल्बम 'म्यूज़िक ऑफ़ द सन' 2005 में रिलीज किया था। रिहाना पॉप, पॉप रॉक, डांस पॉप जैसे शैली के गाने गाती हैं। रिहाना अब तक पांच अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड और 6 ग्रैमी अवार्ड पा चुकी हैं।

रिहाना ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि वो किसी भी सामान्य लड़की को बाइसेक्सुअल बना सकती हैं। रिहाना ने अपना विवादित दावा ट्विटर पर किया था।


 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment