सलमान बने फिलॉसफर।

कई दिन बाद सलमान खान ट्विटर पर आए औऱ उन्होंने अपनी बात कही। वैसे बात तो क्या ही कही किसी को उनके ट्वीट समझ ही नहीं पाए। पहली बार में उनके ट्वीट काफी इंटरेस्टिंग लगते हैं पर जल्दी ही आपको इस बात से जूझना पड़ता है कि वो कह क्या रहे हैं। उनका पहला ट्वीट "हां! अर्जुन राणावत मेरी जन्मभूमि इंदौर में" इसके बाद उनके अगले दो ट्वीट "और बोलो" और "हां! मैं अर्जुन कपूर को अर्जुन राणावत बोलता हूं।"
जब ये पढ़ा सबको लगा कि सलमान फिर से कुछ अजीब से ट्वीट करेंगे क्योंकि पिछली बार जब सलमान ने ट्वीट किया था तो उन्होंने लिखा था कि वो अर्जुन को प्रमोट नहीं करेंगे। खैर वो इस बार क्या कह रहे थे ये बात तो तब थी जब उनके ट्वीट किसी को समझ में आते।
अगला ट्वीट पढ़ें, "बहुत लंबे समय बाद ट्वीट कर रहा हूं"। फिर अगले दो ट्वीट सबके समझ के पार थे, "ये धरती रोटी की तरह है, हैना बोलो बोलो" और "बहुत रिसर्च के बाद मैंने सोचा है कि मैं उल्टा चलता फिर, समुंदर का पानी फिर से हवा में गिरता ना"।
सलमान क्या कहना चाह रहे थे किसी को समझ नहीं आया कोई फिलॉसफी थी या डायलॉग वो भी सलमान ही बता पाएंगे।





