शाहरुख खान से फिर पंगा ले रहे हैं सलमान खान!
dainikbhaskar.com
| Jun 15, 2012, 12:07PM IST

बॉलीवुड के कुछ सूत्रों के मुताबिक सलमान फिल्म में एक नए अवतार में दिखेंगे। फिल्म में उनका लुक ऐसा होगा जैसे वे आज तक नहीं दिखे। अगर आपको लगता है कि फिल्म में सलमान क्रिस और जी-वन जैसे नजर आने वाले हैं, तो आप गलत सोच रहे हैं! सलमान फिल्म में अकेले ही गुंडों का सफाया करते नजर नहीं आने वाले जैसा रितिक रोशन और शाहरुख खान अपनी फिल्मों में कर चुके हैं!
आपको याद है शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'रॉ वन' के प्रमोशन के लिए कितना धुंआधार प्रचार किया था। किंग खान के लाख प्रयासों के बावजूद भी उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान की 'बॉडीगार्ड' से पीछे रह गई थी।









