विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Brand Value >> Salman's Fi;M Is Going To Release In Japan Very Soon.

जापान में रिलीज हो रही है सल्लू भाई की यह फिल्म!

dainikbhaskar.com | Mar 06, 2013, 10:47AM IST
 
 

सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ जापान में अधिकारिक रूप से रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है। 
 
 
इसमें सलमान जापानी में बोलते हुए नजर आएंगे। फिल्म 7 मार्च को पूरे जापान में रिलीज की जाएगी। फिल्म निर्माता कबीर खान ने ट्विट किया है, ‘जापान में ‘एक था टाइगर’ रिलीज को तैयार है। 
 
 
मैं ऑनस्क्रीन सलमान के जापानीज बोलने का अधिक इंतजार नहीं कर सकता। उन्होंने आगे लिखा कि वे जापान के कुछ शहरों ओसाका, क्योटो और टोकियो में जाएंगे और 
फिल्म का प्रमोशन करेंगे।’
 
 रिलीज के सिलसिले में निर्देशक कबीर खान इन दिनों टोक्यो,जापान में हैं। गौरतलब है कि कबीर खान की तीसरी फिल्म ‘एक था टाइगर’ को भारत में रिलीज हुए काफी वक्त बीत चुका है। 
 
 
सलमान-कैटरीना कैफ द्वारा अभिनीत यह फिल्म पिछले साल 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने पहले ही दिन रिकार्ड तोड़ 33 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
 
 
 
 फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। वैसे तो जापान में बॉलीवुड की फिल्मों का कोई खास मार्केट नहीं है। किसी जमाने में यहां राजकपूर की फिल्में खूब चला करती थीं। 
 
 
 
 
 
इसके बाद रजनीकांत भी यहां बेहद लोकप्रिय हुए। अब उम्मीद की जा रही है कि इस कड़ी में अगला नाम सलमान खान का जुड़ सकता है।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment