शकीरा ने बेटे का नाम रखा मिलान, पहली तस्वीर भी रिलीज की
dainikbhaskar.com | Jan 25, 2013, 09:51AM IST

पॉप स्टार शकीरा मां बन गई हैं। मंगलवार को बार्सिलोना के एक हॉस्पिटल में उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया। यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह उस बच्चे की पहली तस्वीर है जो शकीरा ने रिलीज की है।
इसका नाम उन्होंने मिलान रखा है। इस नाम का स्लोवाकिया और संस्कृत दोनों भाषाओं में खास अर्थ है।
स्लोवाकिया की भाषा में मिलान का अर्थ प्यारा और आकर्षक, प्राचीन रोमन भाषा में उत्सुक और मेहनती तथा संस्कृत में एकीकरण है। इस अवसर पर उनके ब्वॉयफ्रेंड और बच्चे के पिता फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पिक भी मौजूद थे।






