सिलसिला पार्ट 2, रेखा-जया राज्य सभा में एक साथ।

अमिताभ और जया का नाम बॉलीवुड की सबसे सफलतम जोड़ियों में गिना जाता है। रेखा, जया अमिताभ कि तिकड़ी सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं थी लोगों ने इस तिकड़ी को असल ज़िंदगी से भी जोड़ कर देखा। पर शायद ये तीनों के लिए ही बेहतर था कि किसी ने पब्लिकली कोई बात नहीं की। पर इनके चुप होने से क्या है लोग हमेशा इनकी तिकड़ी के बारे में बात करते रहे और ये देखते रहे कि जया और रेखा का कभी आमना सामना नहीं हुआ। लोग शायद इस मौके के तलाश में भी रहे कि ये दोनों साथ दिखें पर ऐसा हो नहीं पाया।
जो काम इतने सालों में बॉलीवुड नहीं कर पाया वो काम राजनीति ने कर दिया। आखिरकार रेखा और जया बच्चन राज्य सभा में एक साथ दिखेंगी।
जैसे ही सचिन और रेखा का नाम राज्य सभा के लिए नॉमिनेट हुआ ट्विटर पर ढेर सारे कमेंट्स आने लगे। कोई गुस्सा था तो कोई खुश और कोई घर बैठा इस नॉमिनेशन पर चिढ़ रहा था।
इस नॉमिनेशन पर ट्विटर पर ढेरों कमेंट्स आए जिसमें कुछ कमेंट बहुत मज़ेदार और कुछ बहुत ही अजीब थे। एक कमेंट आया जिस पर सभी हंस रहे थे वो कमेंट था "जो काम अमिताभ नहीं कर पाए वो कांग्रेस ने कर दिया, रेखा और जया अब एक साथ दिखेंगी"।
एक और ट्वीट आया कि राज्य सभा में रेखा का नाम अमिताभ के बोफोर्स मामले में निर्दोष होने के अगले दिन आया, ये संसद का पागलपन भरा सिलसिला है।
रेखा/अमिताभ/जया/सचिन के लिए किए गये कुछ और ट्वीट्स पढ़िए।
प्रतिभा पाटिल, सचिन तेंदुलकर और रेखा इन सबका राज्य सभा में आना मुझे बहुत गुस्सा दिला रहा है।
हमें संसद के तौर तरीके को देखते हुए वी.वी.एस लक्ष्मण को भी नॉमिनेट करना चाहिए।
भावना सोमाया
ये देखना बहुत ही इंटरेस्टिंग होगा कि रेखा राज्य सभी दिल्ली में सब कुछ कैसे मैनेज करेंगी।
सुचिता दलाल
अगर ये नॉमिनेशन मिडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए है तो ये कांग्रेस की चीप हरकत है।
सुमित
संसद में जैसे निरमा का विज्ञापन प्रसारित होने वाला है- रेखा, हेमा, जया, और सुष्मा सबकी पसंद निरमा।
धन्यरंजन
जो काम अमिताभ नहीं कर पाए वो कांग्रेस ने कर दिया, रेखा और जया अब एक साथ दिखेंगी>
माधवन नारायन
राज्य सभा में रेखा का नाम अमिताभ के बोफोर्स मामले में निर्दोष होने के अगले दिन आया, ये संसद का पागलपन भरा सिलसिला है।
सचिन के लिए एक ट्वीट ये आया कि "अब समझ आया कि सचिन ने रिटायरमेंट क्यों नहीं लिया। सचिन स्वार्थी हैं।"
विक्रम सिंह
बेचारा सचिन एक दिन में भगवान से राक्षस हो गया, कांग्रेस किसी को भी बर्बाद कर सकती है।





