सोनम को पसंद है मसाबा के डिजाइन्स!
Db Star Network
| Mar 11, 2013, 17:17PM IST

अभिनेत्री सोनम कपूर को यूं ही स्टाइलिश नहीं कहा जाता। उनकी पसंद उन्हें खास और अलग बनाती हैं। अगर बीते कुछ इवेंट्स पर नजर डालें तो देखेंगे कि सोनम का स्टाइल स्टेटमेंट नीना गुप्ता की डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता से काफी मिलता है।
शायद इसीलिए पिछले कुछ इवेंट्स में सोनम मसाबा गुप्ता की डिजाइन की हुई साड़ी में नजर आईं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सोनम मसाबा के अलावा और किसी की डिजाइन की हुई ड्रेस नहीं पहनतीं। डिजाइनर पर्निया कुरैशी की ड्रेसेज भी सोनम को बहुत पसंद हैं।






