विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Relationships >> Sonia Gandhi's Invitation For Esha Deol And Bharat

सोनिया गांधी ने एशा और भरत को दिल्ली बुलाया!

dainikbhaskar.com | Jul 02, 2012, 17:54PM IST
 
 

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं राज्यसभा सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने नव दंपति एशा एवं भरत तख्तानी को अपने आवास पर निमंत्रित किया है। हेमा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री एशा के विवाह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं सोनिया गांधी को आमंत्रित किया था लेकिन वे सुरक्षा कारणों से नहीं पहुंच सके।

हेमा मालिनी ने बताया, "हमने प्रधानमंत्री एवं सोनिया गांधी को विवाह में निमंत्रित किया था। सुरक्षा कारणों से वे नहीं आ सके। यदि यह दिल्ली में हुआ होता तो वे शामिल हो सकते थे। यह बहुत भावपूर्ण है कि सोनिया गांधी ने अपने आवास पर ईशा और भरत को भोजन पर निमंत्रित किया है।"

भारतीय जनता पार्टी की नेता हेमा मालिनी एवं अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी ईशा एवं व्यवसायी भरत का विवाह शुक्रवार को मुम्बई स्थित इस्कान मंदिर में संपन्न हुआ था। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' राज्य सभा की मनोनीत सांसद रह चुकी हैं। उच्च सदन में उनका कार्यकाल 2003-2009 तक था।

एशा और भरत की शादी साउथ इंडियन तौर-तरीके से जूहू के इस्कॉन टेंपल में शुक्रवार 29 जून को हुई थी। शादी समारोह में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं लेकिन एशा के भाई सनी और बॉबी देओल कहीं नजर नहीं आए। अमिताभ, अभिषेक जैसे फिल्मी नामों के साथ-साथ नितिन गडकरी, मुख्तार अब्बास नकवी और राज पुरोहित जैसे राजनैतिक चेहरे भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

शनिवार को हुए वेडिंग रिसेप्शन में भी लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अमर सिंह और राज ठाकरे जैसे नामी-गिरामी हस्तियां पहुंचीं। रिसेप्शन में जितेन्द्र, तुषार कपूर, काजोल, फरदीन खान और विद्या बालन भी आए मगर एशा के दोनों भाई (सनी और बॉबी) यहां भी नजर नहीं आए।


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment