पेरिस हिल्टन हॉलीवुड हस्ती और होटल चेन की मालिक पेरिस हिल्टन नवम्बर
में भारत आईं। इस दौरान उन्होंने सिद्धि
विनायक मंदिर में दर्शन किए और गोवा के एक फ़ैशन शो में डीजे के तौर पर परफॉर्म भी किया। अपने प्रेमी के साथ भारत आईं पेरिस ने अगले साल फिर यहां आने की इच्छा जताई।