अंतरिक्ष बना दूसरा घर
नाम : सुनीता विलियंस
आसमानी बुलंदी : भारतीय मूल की सुनीता पंड्या कृष्णा, जिन्हें दुनिया सुनीता विलियंस के नाम से जानती है, इस साल पांच सितम्बर को अंतरिक्ष स्टेशन से निकलकर छठी बार गहन अंतरिक्ष में चलीं, तो उन्होंने सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चलने वाली महिला होने का नया रिकॉर्ड बनाया। अब वे कुल सात बार अंतरिक्ष में चल चुकी हैं और 50 घंटे 40 मिनट बाह्य अंतरिक्ष में (यानी स्पेस स्टेशन से बाहर) बिता चुकी हैं, जो महिलाओं की श्रेणी में एक रिकॉर्ड है। गुजरात में जन्मे न्यूरोएनाटॉमिस्ट दीपक पंड्या की पुत्री सुनीता के नाम महिला द्वारा
अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा 195 दिन बिताने का रिकॉर्ड भी है।
ऊंचे सपने : अमेरिकी नौसेना की अफ़सर विलियंस अब चांद छूने और मंगल पर जाने की तमन्ना रखती हैं।
दिल में भारत : 200607 के अंतरिक्ष सफ़र के दौरान सुनीता अपने साथ भगवद्गीता और गणोशजी की मूर्ति ले गई थीं और 2012 की यात्रा में उपनषिद का अंग्रेजी अनुवाद।