नाम : अनु वैद्यनाथन
सबसे मजबूत हिंदुस्तानी
मिली तारीफ़ : अनु को इस साल बजाज आलियांज मोस्ट इंस्पिरेशनल वर्किग वुमन का ख़िताब दिया गया। वे अल्ट्रामैन नाम मुश्किल स्पर्धा में हिस्सा लेने और उसे पूरा करने वाली पहली एशियाई एथलीट हैं। तीन दिन की इस स्पर्धा में प्रतिभागी को 10 किलोमीटर तैराकी और 420 किलोमीटर साइकिल चालन करने के साथ ही 84.4 किलोमीटर दौड़ना भी होता है। वे भारत की पहली आयरनमैन एथलीट हैं, जिसमें एक दिन में 3.8 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिल चालन और 42.2 किमी दौड़ का लक्ष्य होता है।
बहुआयामी व्यक्तित्व : अनु ट्राइएथलीट भर नहीं हैं। वे बौद्धिक संपदा से जुड़े मामलों में सलाह देने वाली कंपनी ‘पेटएनमार्क्स’ चलाती हैं। कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री रखने वाली अनु आईआईटी रोपड़ और आईआईएम अहमदाबाद की फैकल्टी मेम्बर भी हैं। यह भी रिकॉर्ड : उन्होंने रिकॉर्ड 26 महीने में केंटरबरी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी पीएचडी पूरी की थी।