सुरेश रैना के पब्लिसिटी स्टंट।
dainikbhaskar.com
| May 01, 2012, 11:38AM IST

सुरेश रैना इन दिनों क्रिकेट में काफी व्यस्त हैं, वो पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने आई.पी.एल. में 2000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। क्रिकेट के अलावा बहुत सी और भी बातें हैं जिनके कारण सुरेश आजकल चर्चा में हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही सुरेश रैना शिरडी के मंदिर में यूनियन मिनिस्टर प्रफुल्ल पटेल कि बेटी पूर्णा पटेल के साथ देखे गए थे।
पिछले महीने भी इंटरनेट पर ये बातें हो रहीं थीं कि सुरेश, अनुष्का को डेट कर रहे हैं। ये दोनों पहली बार लंदन में उस समय मिले थे जब टीम इंडिया अपने टूर्नामेंट के लिए लंदन गई हुई थी।
इस मुद्दे पर सुरेश ने कहा कि मैं तो आश्चर्य में हूं कि इस तरह कि बात हो रही है मैं तो उस लड़की को जानता भी नहीं हूं, वो वहां बस मैच देखने आई थी। सुरेश ने ये बात कुछ इस अंदाज में कहीं जैसे हम कुछ समझते ही नहीं हैं।





