सलमान की बहन का रोल करेंगी तब्बू
dainikbhaskar.com
| Feb 22, 2013, 17:10PM IST

सोहेल खान की अगली फिल्म ‘मेंटल’ में सलमान खान की बहन के लिए तब्बू को लिया जा रहा है।
हालांकि किसी भी फिल्म में वे एक-दूसरे के साथ पेयर नहीं किए गए थे। फिलहाल इस बात की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
इससे पहले भी तब्बू और सलमान फिल्म जीत, बीवी नं १ और हम साथ साथ हैं में एक साथ नजर आ चुके हैं।
तेलुगु फिल्म ‘स्टालिन’ की इस रीमेक का नाम पहले ‘राधे’ रखा गया था।
उसके बाद नाम बदलकर ‘मेंटल’ कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सोहेल खान की इस फिल्म में तब्बू के अलावा नसीरुद्दीन शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।






