विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Trivia >> Take A Look Identify The Picture Who Is The Star

गौर से देखिए... और पहचानिए किस स्टार की है यह तस्वीर

dainikbhaskar.com | Jul 03, 2012, 15:13PM IST
 
 


चाहे वह इस लड़की के हाइस्कूल का हॉल हो या हॉलीवुड का रेड कॉरपेट, इसकी अद्वितीय सुंदरता ने इसे सबसे अलग खड़ा किया। यहां दिखाई जा रही तस्वीर उस समय की है जब वह स्कूल में थीं।
 
जो लोग इन्हें नहीं पहचान पाए उनको बता दें कि यह हॉलीवुड की सबसे ज्यादा पैसा पाने वाली एक्ट्रेस हैं। 37 साल की हो चुकी यह बाला जल्द ही एक हॉलीवुड स्टार से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर उस समय की है जब वह 12 या 13 साल की थीं और लॉस एंजल्स के एक स्कूल में पढ़ती थीं।
 
इस एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। उनको काफी सारे अवार्ड्स भी मिले हैं जो उनकी एक्टिंग की काबिलियत का झंडा गाड़ते हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की विशेष दूत भी बन चुकी हैं।
 
2009 में वैनिटी फेयर पत्रिका द्वारा विश्व की सबसे खूबसूरत महिला की खोज के लिए कराए गए सर्वेक्षण में इस हॉलीवुड स्टार ने भारतीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो समेत कार्ला ब्रूनी और केट मॉस को पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया था।
 
फोर्ब्‍स पत्रिका के अनुसार सन 2009 में वह हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री थी। उन्होंने अपने फिल्‍मी सफर के दौरान एक से बढ़कर एक शानदार फिल्‍में की। उन्होंने इस दौरान एक एकेडमी एवार्ड और दो स्‍क्रीन एक्‍टर्स गील्‍ड एवार्ड अपने नाम किया है।
 
सन 2005 में इस एक्ट्रेस को दुनिया की सबसे सुंदर महिला चुना गया था। 'हार्पर्स एंड क्वीन्स' मैग्जीन द्वारा कराए गए पोल में एक हजार सौंदर्य विशेषज्ञों ने दुनिया की 10 सबसे सुंदर महिलाओं का चुनाव किया था, जिसमें उन्हें टॉप पर रखा गया।
 
इस एक्ट्रेस को सिर्फ फिल्में ही नहीं दुर्लभ चाकू-छुरे इकट्ठा करने का शौक भी है।  अब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताइए कि कौन है ये हॉलीवुड एक्ट्रेस...

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment