सलमान के 'कारनामों' से परेशान हैं फिल्म निर्माता!

आजकल बॉलीवुड के कुछ फिल्म निर्माता बहुत ही परेशान चल रहे हैं। जानते हैं क्यों? अरे उनकी परेशानी का कारण कोई और नहीं उनकी फिल्म का हीरो है। और हीरो कौन... अपने सलमान खान।
आखिर ऐसा क्या कर रहे हैं बॉलीवुड ए लिस्टर सलमान खान कि वो अपने फिल्म निर्माता की परेशानी का कारण बन गए हैं? खबर है कि अभी हाल ही में वो अपने एक आइटम सांग के शूट पर लेट आए थे। लेट आने के अलावा उन्होंने कई डांस स्टेप भी बदलवाए। सलमान को लगता था कि जो स्टेप वो बता रहे हैं वो ज्यादा बेहतर हैं।
ये जानकर उन लोगों को बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ होगा जो सलमान के गुस्से से परिचित हैं और जानते हैं कि वो अपनी राय कितनी आसानी से दूसरों पर थोप देते हैं। सलमान के बारे में कहा जाता है कि वो अपनी शर्तों पर फिल्में करते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'एक था टाइगर' के निर्देशक कबीर खान को फिल्म की स्क्रिप्ट खुद के हिसाब से बदलने के लिए मजबूर कर दिया था। जबकि सब जानते हैं कि कबीर एक टाइट स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
दरअसल फिल्म के एक सीन में सलमान को विलन्स का पीछा करके उनको पीटना था। सलमान को लगा कि ये सीन बदल देना चाहिए क्यूंकि उनके फैन्स को उनका बुरे लोगों का पीछा करना अच्छा नहीं लगेगा। इसके बदले सलमान ने सुझाव दिया कि सीन में गुंडों को उनका पीछा करना चाहिए और फिर वो उनको धुनेंगे।
'एक था टाइगर' के निर्माताओं की परेशानी सिर्फ इतनी नहीं है। सलमान के गुस्से से बचने के लिए उन लोगों को मोरक्को मुंबई में ही बसाना पड़ा। जबकि गाने की डिमांड थी कि वो मोरक्को में शूट किया जाए, लेकिन उनके पास कोई और विकल्प ही नहीं था।
ऐसा नहीं है कि सलमान सिर्फ दूसरों से पंगे लेने, पार्टनर बदलने, शराब पीने, कानूनी झामों के लिए मशहूर हैं। कुछ लोग तो सलमान को बॉलीवुड का बदमाश भी मानते हैं। जबकि अभिनेता बहुत ही शांत तरीके से और प्यार से भी अपनी राय दूसरों से मनवा सकते हैं।







