हॉलीवुड अभिनेत्री केटी होम्स को तलाक के बाद अभिनेता टॉम क्रूज से डेढ़ करोड़ डॉलर मिलने की संभावना है। टॉप गन और रॉक ऑफ एजेज जैसी फिल्मों में काम करने वाले टॉम क्रूज ने इटली के एक महल में साल 2006 में केटी होम्स से शादी की थी।
टॉम क्रूज के लिए अनलकी है 33 नंबर, जानिए कैसे...
केटी ने अपने पांच साल के वैवाहिक जीवन के बाद तालमेल में कमी को आधार बना कर तलाक की अर्जी दी है। केटी ने उनकी छह साल की बच्ची सुरी की परवरिश का अधिकार मांगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि केटी को बेटी के पालन-पोषण में मदद के लिए क्रूज से बड़ी मोटी रकम मिलेगी।
जब... बाल-बाल बचीं हमेशा विवादों में रहने वाली रिहाना
एक वेबसाइट के मुताबिक एक अधिवक्ता ने बताया, 'ज्यादातर सम्पत्ति क्रूज की है और केटी को बेटी की अच्छी परवरिश करनी होगी। उन्हें यह दिखाना होगा कि सूरी की देखरेख के लिए उन्हें आया, गाड़ी, कपड़े के साथ वर्तमान जीवन शैली को बरकरार रखने के लिए भारी रकम की जरूरत हर महीने होगी।'
केटी होम्स ने उठाया ऐसा कदम कि टॉम क्रूज को लग गया झटका...
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, केटी को क्रूज से हर साल 30 लाख डॉलर और साढ़े तीन करोड़ का एक बंगला भी मिल सकता है। क्रूज और होम्स की एक छह साल की बेटी सुरी क्रूज है। क्रूज इससे पहले भी दो शादियां- निकोल किडमैन और मिमी रोजर्स से कर चुके हैं।
हम यहां आपको केटी और टॉम के वैवाहिक जीवन की कुछ खास तस्वीरें दिखा रहे हैं। देखिए कितने खुश थे वे दोनों!