विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Relationships >> Tom Cruise Treated His Wife Katie Holmes Like The

'टॉम अपनी पत्नी केटी के साथ रोबोट जैसा बर्ताव करते थे'

1 of 10 Photos
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने केटी होम्स को अपने को-एक्टर्स के साथ फोटो खिंचवाने और यहां तक की उनके साथ यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी थी। क्रूज (50) ने होम्स पर दबाव बनाया कि वह यात्रा के लिए उनके निजी जेट का इस्तेमाल करें, ताकि उनके लोग अभिनेत्री पर नजर रख सकें।

होम्स ने जब फिल्म 'थैंक यू फॉर स्मोकिंग विद ऐरोन एखर्ट' में काम किया था, तभी से दोनों ने एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारना शुरू कर दिया था। 'बैटमैन बिगिंस' के निर्माण के दौरान ही फिल्म 'टॉप गन' में मुख्य भूमिका निभाने वाले क्रूज ने होम्स पर उनके साथी कलाकारों के साथ हवाई यात्रा करने पर पाबंदी लगा दी थी।

उनके एक नजदीकी ने बताया, "टॉम केटी के साथ रोबोट जैसा बर्ताव करते थे, वह उनके निजी जीवन और सार्वजनिक जीवन का प्रत्येक निर्णय लेते थे।"

होम्स (33) ने क्रूज से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दायर की है। वर्ष 2006 में इन दोनों ने शादी की थी। केटी ने अपने पांच साल के वैवाहिक जीवन के बाद तालमेल में कमी को आधार बना कर तलाक की अर्जी दी है। केटी ने उनकी छह साल की बच्ची सुरी की परवरिश का अधिकार भी मांगा है।

देखें उनकी पिछली जिंदगी की कुछ यादगार तस्वीरें...

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment