आंखों से हैं लाचार, फिर भी करते हैं फिल्म समीक्षा, रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी जैसे काम
dainikbhaskar.com
| Feb 21, 2013, 10:46AM IST

अमेरिका के कनेक्टिकट में रहने वाले टॉमी एडिसन ऐसे सभी काम करने में माहिर हैं, जिनके लिए आंखों की जरूरत
होती है जबकि असलियत यह है कि वे देख नहीं सकते हैं।
वे एक अच्छे फिल्म समीक्षक हैं और उनकी फिल्म समीक्षा की अच्छे-अच्छे तारीफ करते हैं।
एडिसन कनेक्टिकट रेडियो स्टेशन के ट्रैफिक रिपोर्टर हैं। वे फोटो भी खींचते हैं। उनके बारे में सुनने वाले लोग जब यह कहते हैं कि वे फिल्म समीक्षा कैसे करते होंगे तो एडिसन का कहना है कि वे फिल्म को डायलॉग और एक्टिंग के पैमाने पर तौलते हैं।
उनका मानना है कि वे खूबसूरत फिल्मी चेहरे और शॉट्स से प्रभावित नहीं होते। इतना ही नहीं, एडिसन एक वेबसाइट भी चलाते हैं, जिस पर वे अपनी फिल्म समीक्षा और अपनी ब्लाइंडनेस से संबंधित मजेदार वीडियो आदि पोस्ट करते हैं।
21 फरवरी की खास खबरें






