भारत के विराट कोहली आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर श्रीलंका के कुमार संगकारा और दक्षिण अफ्रीका की रन मशीन हाशिम अमला को पीछे छोड़कर सीएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन गए। विराट ने शुक्रवार शाम यहां एक भव्य समारोह में सीएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता। भारत को अंडर 19 वर्ल्डकप जिताने वाले दिल्ली के युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सीएट युवा क्रिकेटर का खिताब जीता।
पाकिस्तान के जहीर अब्बास को लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड समारोह में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के खिलाड़ी मौजूद थे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने वर्ष 2011-11 के लिए पुरस्कारों का चयन किया है। वर्ष की ससर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार पाकिस्तान को मिला। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम की तरफ से यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्मुक्त का अर्थ तो बताओ : उन्मुक्त ने महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावसकर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। गावसकर ने उन्मुक्त को यह पुरस्कार देते हुए उनके नाम का अर्थ पूछ डाला। उन्मुक्त ने तब विनम्रता के साथ कहा ‘मेरे नाम का मतलब स्वछंद है।
तस्वीरों के साथ जानें और भी बातें।