इस सम्मान से गदगद मैक्ग्रा ने कहा, ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने और डॉन ब्रैडमैन, डेनिस लिली और माइकल होल्डिंग्स जैसे महान खिलाड़ियों की जमात में जगह मिलने से मुझे बेहद खुशी हो रही है। जब मैंने खेलना शुरू किया था तो ये खिलाड़ी मेरे आदर्श हुआ करते थे। उनके साथ जगह मिलना वाकई किसी सपने के सच होने के समान है।’ मैक्ग्रा वर्ष 2012-13 के दौरान आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं।