विज्ञापन
 
Home >> Lifestyle >> Wellness >> Walk Away To Far For Fat

मोटापे को दूर रखना है तो सैर करें

agency | Mar 20, 2012, 15:33PM IST
 
 


लंदन| वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि प्रतिदिन एक घंटे तक लगातार मंथर गति से पैदल चलें या सैर पर निकलें तो मोटापे का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है। समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक वैज्ञानिकों के मुताबिक मोटापे को दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका हर दिन नियमित रूप से एक घंटे के लिए टहलना या सैर पर जाना है। इससे मोटापे के लिए जबावदेह माने जाने वाले जीनों (आनुवांशिक इकाई) की सक्रियता 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

 

 

अमेरिकी के बोस्टन के हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डिपार्टमेंट ऑफ न्यूट्रीशन ने मोटापे की आनुवांशिक सम्भावना वाले 10,000 लोगों पर एक अध्ययन कर ये परिणाम प्रस्तुत किए।

 

मुख्य शोधकर्ता क्विन की ने कहा, "हमारे अध्ययन के मुताबिक प्रतिदिन एक घंटा चलने से मोटापे की ओर आनुवांशिक सक्रियता कम हो जाती है। वजन व लम्बाई के अनुपात (बीएमआई) में अंतर को माप कर इसका पता लगाया जाता है। प्रतिदिन टहलने से बीएमआई घटकर आधा रह जाता है।"

 

शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जो लोग एक दिन में चार घंटे तक बैठकर टीवी देखते हैं, उनमें मोटापे का आनुवांशिक खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment