"पूनम जैसी कोई और हो ही नहीं सकती, मैं जो भी करती हूं दिल से करती हूं"

पूनम पांडे में आखिर ऐसा है क्या जो वे इतना डिमांडिंग हैं, यंगस्टर्स में आज की डेट में सबसे ज्यादा हिट सेलेब्रिटी हैं? क्या खुद को सुर्खियों में रखने के लिए जो कारनामे वे करती हैं और जिस तरह के फोटोशूट्स कराती हैं क्या वे सब सही हैं? क्या उन्हें कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए कि उनकी कुछ पॉजिटिव पब्लिसिटी भी हो? सोशल मीडिया का इस्तेमाल वह जिस तरह खबरों में बने रहने के लिए क्या वह सही है? वह खुद की इतनी बेहतरीन मार्केटिंग कैसे मैनेज कर लेती हैं? आखिर ऐसा क्या था जिसने उन्हें इस इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने को प्रेरित किया? अपने गोल्स (फैन्स को इंटरटेन करने और खबरों में बने रहने) पूरे करने के लिए वे कैसे-कैसे हथकंडे अपनाती हैं? जानिए सबकुछ, दैनिक भास्कर डॉट कॉम से खास बातचीत में पूनम ने खोले अपने दिल के राज...
अब आप सिर्फ एक अपकमिंग एक्ट्रेस नहीं है जो खुद को खबरों में बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हो, आज की डेट में पूनम पांड खुद में एक ब्रांड है, आपने खुद को इंडस्ट्री में स्टेब्लिस कर दिया है, लोग कैसे रिएक्ट करते हैं?
लोगों के रिस्पांस हमेशा पॉजीटिव रहते हैं। लोग जब मेरे काम की तारीफ करते हैं तो मुझमें उससे और भी बेहतर करने की इच्छा जगती है। हर कोई मेरे बारे में जानना चाहता है। इसी वजह से मेरे फॉलोअर्स की संख्या 2,78,000 तक पहुंच चुकी है। और आपको बता दूं कि ये वे लोग हैं जिन्होंने कभी भी मेरे बारे में गलत नहीं कहा और न ही कभी मेरी किसी तस्वीर पर घटिया टिप्पणी की।
इनकी सोच बुरी नहीं है। वे सिर्फ मजे लेना चाहते हैं। अपनी तस्वीरें अपलोड करना और ट्वीट करना अपने फैन्स को इंटरटेन करने का मेरा तरीका है। चूंकि मैं समझती हूं कि मेरे फॉलोअर्स की अलग-अलग पसंद हैं, इसीलिए मैं हर तरह की ट्वीट करती रहती हूं- मैं अच्छे मैसेजेज़, बोल्ड रिमार्क्स ट्वीट करने के साथ-साथ कपड़ों और कपड़ों के बिना हर तरह की तस्वीरें भी अपलोड करती रहती हूं।
लेकिन हमें तो आपके वे उत्तेजक और इंटेलिजेंट विचार कभी दिखाई नहीं दिए, ऐसा क्यों?
क्योंकि मेरे फैन्स नहीं चाहते हैं कि मैं ज्यादा बुद्धिमानी दिखाऊं। वे चाहते हैं कि मैं 21 साल की लड़की की तरह बिहैव करूं और मैं वही कर रही हूं।
आपके पास 10 लोगों की टीम है- तीन मैनेजर्स, तीन प्रचारक और चार लोग वे जो सिर्फ आपकी वेबसाइट पर काम करते हैं...
हां, हमारी 10 लोगों की टीम है। मेरी वेबसाइट को अपडेट रखना और उसे मेंटेन करते रहना काफी मेहनत का काम है। कई बार तो मेरी वेबसाइट क्रेश भी हो चुकी है। दरअसल मेरी वेबसाइट पर ट्रेफिक कुछ ज्यादा ही रहता है, इसलिए इस तरह की समस्या आ जाती है!
क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई मेगास्टार जैसे शाहरुख खान या सलमा ने भी कभी तीन-तीन मैनेजर और प्रचारक रखे हों?
आपको ईमानदारी से बता दूं कि मैंने कभी भी खुद को शाहरुख खान या सलमान खान से कंपेयर करने की कोशिश नहीं की। उनकी तो बात ही अलग है। लोग उन्हें बेहतर समझते हैं, मैं तो अभी सिर्फ 21 की हूं। मैं यहां लोगों को मजे दिलाने के लिए हूं और मैं अपना काम ब-खू-बी कर रही हूं। दिन के आखिर में मैं चाहती हूं कि मैं वह हर बात लोगों से शेयर करूं जो मैंने पूरे दिन कीं।
क्या यह सच है कि आपकी मंथली इनकम करीब 50 लाख रुपये है?
(हंसते हुए) हां, यह लाखों में है। इतनी ज्यादा कमाई के कई तरीके हैं। मेरा यूटीवी स्पांसर के साथ एक बिजनेस कान्ट्रेक्ट है और साथ में मेरे कुछ ट्विट्स पेड भी होते हैं। वीडियो चैट, लाइव चैट्स, वाइस चैट्स आदि से भी काफी पैसा मिल जाता है।
जब आप कुछ एटेंशन ग्रैबिंग वर्क करने चलती हो तो आपके मन में कैसे-कैसे ख्याल आते हैं? क्या आप यह सिर्फ खबरों में आने के लिए करती हैं?
(हंसते हुए) खबरों में कौन नहीं रहना चाहता? इस इंडस्ट्री का हर शख्स फेम और पहचान का भूखा है। इसके बिना तो कोई जिंदा भी नहीं रह सकता। अगर कोई कहता है कि वह पहचान का भूखा नहीं है तो वह ईमानदार नहीं है। मैं खुश हूं कि मैं ईमानदार हूं। मेरे मामले में, मैं जो काम करती हूं उसमें मुझे मजा आता है। और मैं भाग्यशाली हूं कि वही मुझे खबरों में ला देते हैं। मैं आपको बता दूं कि मैं जो भी करती हूं दिल से करती हूं।
बुहत से लोग आपके हार्ड वर्क को पब्लिसिटी स्टंट कहकर खारिज कर देते हैं। यह सुनने में काफी अच्छा लगता है कि सोशल मीडिया ही आपकी मार्केटिंग का जरिया है. इस बारे में इससे पहले किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह भी एक सीरियस बिजनेस भी हो सकता है....
मेरे काम को देखने के दो तरीके हैं- यह मेरा काम है और मैं चाहती हूं कि मैं लोगों को इंटरटेन करती रहूं। लोग चाहे कुछ भी कहते रहें, मुझे तो अपने काम से संतुष्टि मिलनी चाहिए। लोग तो हर बात पर बनावटी हंसी और प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। लेकिन मैं अपने फैन्स द्वारा पोस्ट किए गए हर ट्वीट को इंज्वाय करती हूं। मुझे अपने फैन्स से इंटरैक्ट करना सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। अगर लोगों को अब भी यही लगता है कि यह सब मैं पब्लिसिटी के लिए करती हूं तो मैं उनकी थॉट प्रॉसेस थोड़े ही न बदल सकती हूं।
लेकिन आपका जो काम है उससे आपकी तारीफ कम बदनामी ज्यादा होती है, क्या कारण है कि लोग आपको झूठी मानते हैं...
हां, मैंने भी रिपोर्ट्स पढ़ी हैं जहां लोगों ने मुझे झूठी कहा है। यह सब इसलिए है क्योंकि उन लोगों को सच्चाई पता ही नहीं है। भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद मैंने कपड़े इसलिए नहीं उतारे क्योंकि मेरे नाम से करीब 20-22 मुकदमे अदालत में पंजीकृत थे। और मैंने कभी यह बात भी नहीं कही कि मैं बिग बॉस के घर में जाउंगी। तो मैं झूठी कहां से हुई?
यह भी कहा जाता है कि आप चर्चा में बने रहने के लिए विद्या बालन, विराट कोहली और प्रधानमंत्री जैसी हस्तियों के नाम का इस्तेमाल करती हैं, आपका क्या कहना है?
मैंने कभी विराट के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने उन्हें सिर्फ बधाई संदेश भेजा था। यह तो बहुत ही अजीब है कि लोगों को इस बात में भी समस्या है।
आपने पीएम मनमोहन सिंह का ट्विटर पर वेलकम करने के लिए अपनी एक बिकिनी फोटो अपलोड की थी और एक बहुत ही गुस्ताख़ मैसेज लिखा था, लोगों को यह बहुत ही अजीब लगा, लोगों को लगा कि आप पब्लिसिटी के लिए बहुत नीचे उतर आई हैं...
मुझे लगा कि जब उन्होंने सोशल मीडिया ज्वाइन की, ज्यादा लोगों ने उनका स्वागत नहीं किया। इसलिए मैंने एक बिकिनी और मैसेज ट्वीट कर दिया। साफ है कि लोग अपने-अपने हिसाब से चीजों को देख सकते हैं। मैं हर किसी को तो अपनी बात समझा नहीं सकती न। लेकिन मैं लोगों से यह जरूर कहना चाहूंगी मैं मनमोहन सिंह जी की बहुत इज्जत करती हूं।
खुद की मार्केटिंग करते-करते आप एक टैलेंटेड एक्टर बनने के अलावा एक सेक्स ऑब्जेक्ट बन गईं...
हां, मैं मानती हूं कि लोग मुझे एक सेक्स ऑब्जेक्ट से ज्यादा कुछ नहीं मानते, और निश्चित रूप से एक टैलेंटेड एक्टर तो बिल्कुल भी नहीं। उनके आप इसका वाजिब कारण भी है। मैंने कभी डांस नहीं किया और न ही कहीं एक्ट किया है जिससे वे मेरी यह प्रतिभा भी देख सकें। ऑनेस्टली स्पीकिंग, मैंने अब तक 40 से भी अधिक ऑफर्स ठुकरा दिए हैं जिनमें अधिकतर आइटम नंबर्स, रियलिटी शोज़ और फिल्मों के थे। मैं जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहती। मुझे सही मौके का इंतजार करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है! इन दिनों मैं एक फिल्म के लिए काम कर रही हूं जिसे अमित सक्सेना डायरेक्ट कर रहे हैं। मेरा नया लुक अगले 10-15 दिनों में आप सबके सामने होगा।
आपने खबरों में बने रहने के लिए सोशल मीडिया का जैसा इस्तेमाल किया, लोग तो हैरान रह गए। आप उन नए चेहरों से क्या कहना चाहेंगी जो आपकी स्ट्रेटजी का इस्तेमाल कर- कपड़े उतार सुर्खियां बटोरने में लगी हुई हैं?
मुझे लगता है कि कोई मुझसे बुरी या अच्छी हो सकती है, लेकिन कोई पूनम पांडे नहीं हो सकती। मैं जानती हूं कि मेरे ट्रेंड को कई सारी मॉडल्स फॉलो कर रही हैं। अक्सर मुझे लोग बताते रहते हैं कि इसने कॉपी किया या उसने कॉपी किया। मुझे उनके नाम तो नहीं पता लेकिन ये पता है कि वे मेरे कदमों को फॉलो कर रही हैं।







