विज्ञापन
 
Home >> When David Cameron Was Amazed By Tendulkar

सचिन की फैन लिस्ट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री भी शामिल।

dainikbhaskar.com | Apr 25, 2012, 16:02PM IST
 
 



सचिन तेंदुलकर के फैन्स की लंबी लिस्ट है। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, लता मेंगेशकर और ढ़ेरों लोग हैं जो सचिन की फैन लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में एक और नाम शामिल है जो शायद आपको चौंका देगा क्योंकि ये नाम है ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविन कैमरून।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के पास सचिन का कीमती तोहफा है। कैमरून के लिए यह तोहफा इतना कीमती है कि उन्होंने बीवी को भी इसे छूने नहीं दिया। कैमरून ने बताया कि जुलाई 2010 में भारत दौरे के वक्त सचिन तेंदुलकर ने उनकी बेटी नेंसी को अपने हस्ताक्षर वाला बल्ला भेंट किया था।
लंदन में मंगलवार रात कंजरवेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया की लांचिंग के मौके पर कैमरून ने कहा कि प्रधानमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद उन्होंने भारत का दौरा किया था। उस वक्त तेंदुलकर ने अपने हस्ताक्षर वाला बल्ला उनकी बेटी को भेंट किया था जो अब उनके लिए कीमती तोहफा है। कैमरून ने कहा कि जब उन्होंने अपनी पत्नी को उस बल्ले से खेलते हुए देखा तो मैंने कहा "नो डार्लिग...इसे रख दो। मेरे पास जितनी कीमती चीजें हैं उनमें से सबसे मूल्यवान यह बल्ला है। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment