शाहरुख खान, बॉलीवुड का एक नाम, जिसे आज लोग दुनिया भर में जानते हैं। यह उनके जुनून और उत्साह की देन ही है कि टी.वी. की शुरुआत से आज तक वे लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं।
कभी उन्हें, डॉन कहा गया तो कभी किंग खान, लोग उन्हें तमाम नामों से पुकारते हैं लेकिन असल बात तो यही है कि वे सच में बॉलीवुड के किंग हैं। और उन्हें इस इंडस्ट्री में यह जगह अपनी मेहनत और लगन के दम पर बनाई है। किंग खान ने जो कुछ कर दिखाया वो उनके साथ के किसी भी एक्टर के बस का नहीं था, इसी वजह से आज वे सबसे आगे खड़े हैं।
अन्य एक्टर्स ने एक ओर जहां रोमांटिक हीरोज़ की लाइन पकड़ी तो शाहरुख को पॉपुलरिटी मिली उनके 'अलग-अलग' लुक से।
आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं, जो स्क्रीन पर तो नहीं दिखीं, लेकिन कहीं न कहीं उनका हिस्सा रहीं...