क्या सलमान प्रेमिकाओं को पीटते हैं?
सलमान खान ने भले ही शादी नहीं की हो, लेकिन उनकी जिंदगी में कई लड़कियां आईं। सलमान के इन प्रेमिकाओं से बनते-बिगड़ते रिश्ते की लगातार चर्चा होती आई है। कई बार प्रेमिकाओं को पीटने की खबरें भी सुर्खियों में रहीं।
ऐश्वर्या राय के फ्लेट पर रात में पहुंच कर चिल्लाना और पीटने की चर्चा भी दबी जुबां में हुईं। हाल ही एक खबर आई थी कि उन्होंने कैटरीना कैफ की छड़ी से पिटाई की। सलमान की एक पूर्व प्रेमिका सोमी अली के बारे में बताया जाता है कि सलमान ने उनके सिर पर बोतल मारी थी, लेकिन सोमी अली ने सलमान को क्लीन चिट देते हुए ‘ह्यूमन बीइंग’ करार दिया है।
हाल ही में एक अखबार से बात करते हुए सोमी ने कहा कि सलमान भले इंसान हैं और वे नहीं मानती कि वे महिलाओं पर हाथ उठा सकते हैं। सोमी ने इस बात से भी इंकार किया कि सलमान ने उनके सिर पर बॉटल मारी थी।
सोमी कहती है कि वे पहली बार शराब पीने जा रही थी और सलमान को यह बिलकुल पसंद नहीं आया। उन्होंने टेबल पर शराब की बोतल खाली कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
सोमी और सलमान के बीच ब्रेक अप हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन अक्सर सोमी की चर्चा होती रहती है। सोमी ने इस बात से इंकार किया कि सलमान और वे फिर एक हो सकते हैं।