हेलन हिंदी फ़िल्म जगत में 70 और 80 के दशक की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने नृत्य से सिने दर्शकों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनायी, जिसके लिए आज भी लोग उन्हें भूल नहीं पाए है।
हेलन का वास्तविक नाम हेलन रिचर्डसन खान है। हेलन का जन्म बर्मा (वर्तमान म्यांमार) में 21 अक्तूबर 1939 को हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हेलन और उनका परिवार मुंबई आ गये। हेलन के पिता एंग्लो-इंडियन थे, दूसरे विश्व युद्ध में पिता की मृत्यु हो गई और हेलन की माता का नाम बर्मीज था और वह बतौर नर्स कार्य करती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण से हेलन ने स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी और परिवार के काम में हाथ बंटाने लगी। उन्होंने मणिपुरी, भरतनाट्यम, कथक आदि शास्त्रीय नृत्यों में भी शिक्षा हासिल की।
तस्वीरो के साथ जानिए इनकी पूरी कहानी।
(8 मार्च 2013। यह आने वाली वह तारीख है जब पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट करने वाला है। इस साल हम सब 102वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रहे हैं।
इस साल हम लाएं हैं आपके लिए कुछ खास। इस महिला दिवस पर हम आपको परिचित करा रहे हैं उन महिलाओं से जिन्होंने किया कुछ खास। कुछ ऐसा जिससे दुनिया उन्हें आज भी याद कर रही है।
तो इस महिला दिवस पर जुड़िए हमारे साथ और जानिए कुछ खास कहानियां। )