क्या अब भी शाहरुख स्मोकिंग नहीं छोड़ेंगे?

आई.पी.एल के मैचों के दौरान पब्लिकली स्मोक करने के जुर्म में लोकल कोर्ट ने शाहरुख के खिलाफ 8 अप्रैल को समन जारी किया था। शाहरुख को 26 मई से पहले पहले सुनवाई के लिए कोर्ट में हाज़िर होने के लिए कहा गया था।
आनंद सिंह राठौर ने जयपुर क्रिटेट अकादमी के डाएरेक्टर को ये शिकायत की थी। आनंद ने शिकायत थी कि शाहरुख ने नियमों कि परवाह किए बिना, स्टेडियम में पब्लिकली स्मोकिंग की। मेट्रोपोलियन मजिस्ट्रेट शिल्पा समीर ने इस मामले की सुनवाई के लिए शाहरुख को 26 मई तक का समय दिया। वकील नेम सिंह राठौर ने कहा कि ये समन पुलिस, शाहरुख के घर पहुंचा देगी। यह भी कहा गया कि यदि शाहरुख बिनी कारण बताए कोर्ट नहीं आ पाए तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया जा सकता है।
हम जानते हैं कि परिवार वालों की बहुत कोशिशों के बाद भी शाहरुश स्मोकिंग नहीं छोड़ पाए हैं। पर अब शाहरुख पब्लिकली स्मोन ना करें ये उनके और आस पास वाले दोनों के लिए बेहतर होगा।





