विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> 8 Seconds Will Know The House, The Thief Entered T

8 सेकेंड में पता चल जाएगा घर, दुकान में घुसा है चोर

मनोज अपरेजा | Aug 01, 2012, 02:48AM IST
 
 

चंडीगढ़. सीआईआई में 1 से 3 अगस्त के बीच सिक्योर नॉर्थ सेफ्टी एवं सिक्योरिटी विषय पर एग्जिबिशन लगेगी, जो सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगी। यहां अलार्म वाले सीसीटीवी कैमरे, आग बुझाने वाली बाइक और मात्र 10 हजार रुपए की ऐसी डिवाइस है जो आपके घर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेगी। ऐसी डिवाइस जो मात्र 8 सेकेंड में बता देगी कि आपके घर, दुकान में चोर घुसा है। एग्जिबिशन का उद्घाटन वेस्टर्न कमांड के जीओसी-इन-सी ले. जनरल संजीव चाचरा करेंगे।

मोबाइल पर जानें घर में कौन आया: मुकेश ने बताया कि कंपनी ने डीवीआर एप्लीकेशन तैयार किया है। इसकी कीमत 10 हजार रुपए है। एक डिवाइस को घर में लगे कैमरे लगाएं। घर से बाहर हैं तो इस डिवाइस को इंटरनेट के जरिए मोबाइल या लैपटॉप पर एक्सेस करें और घर पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख सकते हैं।

सीसीटीवी कैमरे के साथ अलार्म: एलजी के टेक्निकल सपोर्ट मैनेजर दीपक गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने एलडब्ल्यू १३क् के नाम से कैमरा तैयार किया है। अगर घर या ऑफिस में संदिग्ध व्यक्ति एंटर करता है तो कैमरा अलार्म भी देगा। इसके अंदर माइक और स्पीकर होने से आप इंटरनेट के जरिए मोबाइल या लैपटॉप पर देख व बात भी कर सकते हैं। कैमरे से छेड़छाड़ करने पर भी अलार्म बजेगा।

वायरलेस सिक्योरिटी के साथ फायर सिस्टम भी

यह सिस्टम दुकान, घर या ऑफिस में चोरी या आगजनी की घटना होने पर अलर्ट करेगा। कहीं भी हो यह सिस्टम मात्र 8 सेकेंड में अलर्ट कर देगा। अबरोल इंटरप्राइजिज के एमडी नितिन अबरोल ने बताया कि इस तरह का सिस्टम पहली बार प्रदर्शित किया जा रहा है।

सुखना पर तीसरी आंख का पहरा

ब्लू स्टार लिमिटेड ने आईपी बेस्ड वीडियो सर्विलेंस सॉल्यूशंस के नाम ऐसे कैमरे तैयार किए हैं जिसमें सुखना के चारों ओर हर पहलू पर नजर रखी जा सकेगी। ब्लू स्टार के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रशासन को सुखना लेक पर इस वीडियो सर्विलेंस को लगाने का प्रस्ताव दिया है। यह 50 मीटर के दायरे को कवर कर हवा से उड़े एक पत्ते या कागज तक को कैद कर लेगा। सुखना पर एक दिन में कितने लोग आए यह भी बता देगा। इसके लिए एक कंट्रोल रूम होगा जो मॉनिटरिंग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देगा। चंडीगढ़ पुलिस की 10 पुलिस चौकियों में यह सिस्टम पहले से चल रहा है।

32 सेकंड में बुझ जाएगी आग

सीआईआई एग्जिबिशन फायर सर्विस लिमिटेड ने जर्मन तकनीक पर आधारित वाटर मिस्ट सिस्टम तैयार किया है। कंपनी के सीईओ देवाशीष चक्रवर्ती का दावा है कि इस तकनीक से मात्र 8 लीटर पानी से 32 सेकेंड के भीतर जलती कार की आग बुझाई जा सकती है। इसके जरिए पानी स्टीम के रूप में निकलता है। मरीजों को नुकसान नहीं होता और आग पर भी काबू पा लिया जाता है।

तंग गलियों में बाइक बुझाएगी आग

अस्का इक्विपमेंट ने जर्मन तकनीक से बाइक पर 10 लीटर पानी के टैंकर लगाए हैं, जो दो हजार लीटर जितना पानी का काम करते हुए आग बुझाने में सहायक होगा। यह बाइक सॉलिड, इलेक्ट्रिकल और लिक्विड तीनों तरह की आग बुझाने में सक्षम होगा। कंपनी ने इंफ्रलेटेबल लाइट टावर सिस्टम भी प्रदर्शित किया है। यह सिस्टम किसी भी आपात स्थिति या ब्लैक आउट के समय में 10 हजार स्कवेयर मीटर क्षेत्र को रोशन कर सकता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment