राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Aloti Tenement Estate
किराये के मकान बेचकर गायब हो गए अलॉटी
भास्कर न्यूज | Apr 19, 2012, 04:24AM IST

बुधवार को सीबीआई की दस टीमों ने सेक्टर-30 के इन मकानों की सरप्राइज चेकिंग की। सीबीआई ने जांच में पाया कि इन मकानों की अलॉटमेंट शर्तो का उल्लंघन हो रहा है। कई अलॉटी मकान बेचकर गायब हो चुके हैं। इन मकानों को पावर ऑफ अटॉर्नी पर लाखों रुपये में बेच दिया गया। सूत्रों के अनुसार सीबीआई इस मामले में इस्टेट ऑफिस के कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच कर रही है। सीबीआई का मानना है कि बिना मिलीभगत के यह काम नहीं हो सकता।
नहीं बिक सकते यह मकान
नियमों के अनुसार इन मकानों को न तो आगे बेचा जा सकता है और न ही किराये पर दिया जा सकता है। इन मकानों में कमर्शियल गतिविधियां भी नहीं चलाई जा सकती। इन मकानों का मासिक किराया इस्टेट ऑफिस के कर्मचारियों द्वारा एकत्रित किया जाता है।
सीबीआई को मिलीं शिकायतें
सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को अलॉटियों द्वारा इन मकानों को बेचने व किराये पर चढ़ाने की कई शिकायतें मिलीं थी। इस्टेट ऑफिस को भी कई शिकायतें की गईं थी, लेकिन इस्टेट ऑफिस के अफसरों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जबकि इस्टेट ऑफिस के कर्मचारी हर महीने इन मकानों का दौरा करते हैं।






