राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Announced Two Hours, Then Did The Order Of Half An
दो घंटे का ऐलान, तो आधे घंटे का फरमान क्यों
dainik bhaskar news
| Jul 10, 2012, 04:36AM IST
बयानों में विरोधाभाभ
सोमवार को नई दिल्ली में रेल मंत्रालय के प्रवक्ता समीर गोस्वामी ने ऐलान किया कि तत्काल आरक्षण टिकट सुबह 10 से 12 बजे के बीच बुक होंगे। इस बीच कोई भी एजेंट तत्काल टिकट नहीं बुक कर सकेगा। किसी एजेंट की यूजर आईडी इस्तेमाल में पाई गई तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। वहीं, रेलवे की ओर से अंबाला मंडल में भेजी गई नोटिफिकेशन में बुकिंग के लिए यह १क् से १क्.३क् बजे ही रखा गया है। टिकट के लिए आने वाले परेशान हो रहे हैं।
यह होगी नई व्यवस्था
टिकट काउंटर या इंटरनेट से कोई भी ऑथराइज्ड एजेंट 10 से 12 के बीच रिजर्वेशन नहीं करा सकेगा।
तत्काल आरक्षण वालों के लिए अलग लाइन और रिजर्वेशन सेंटर पर अलग खिड़की।
एक पीएनआर नंबर पर केवल चार लोगों का टिकट। एक यात्री अधिकतम दो टिकट ही बुक करा सकेगा।
रिजर्वेशन कराने वाले यात्री की वेरीफिकेशन के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरों से काउंटर की होगी निगरानी।
सतर्कता टीम भी छापेमारी और पड़ताल करती रहेगी।
ञ्चआईआरसीटीसी की वेबसाइट से रिजर्वेशन कराने पर अब एक आईपी एड्रेस से एक बार में सिर्फ दो टिकट बुक होंगे।








