विज्ञापन
 
Home >> Bright To Hide From Death Compensation Initiatives

मौत पर मुआवजे से पर्दा डालने की चमकदार पहल

dainik bhaskar news | Jul 12, 2012, 03:32AM IST
 
 

चंडीगढ़. टिंकू की जान लेने वाले पॉन्ड में बुधवार को नई पाइपलाइन बिछा दी गई। आज पानी नहीं भरा। पानी निकालने वाली यह पाइप पहले बिछा दी जाती, तो शायद हादसा होता ही नहीं। सेक्टर-49 के वैली ऑफ एनिमल्स पार्क में मंगलवार को मारे गए टिंकू के परिवार के लिए बुधवार को डीसी बृजेंद्र सिंह ने 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की और नगर निगम ने अपनी लापरवाही पर पर्दा डाल दिया।


न कोई जांच और न ही इस लापरवाही का किसी को जिम्मेदार ठहराया गया। पुलिस और नगर निगम ने बुधवार सुबह टिंकू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसका दाह संस्कार करवा दिया। इसके बाद अफसर अपने कमरों में चले गए, टिंकू के परिवार की सुध लेने कोई नहीं गया। इससे पहले टिंकू के परिजनों ने उसकी मौत के जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई की मांग की। वह अड़ गए कि कार्रवाई के बाद ही दाह संस्कार करेंगे। लेकिन पुलिस और स्थानीय नेताओं के कहने पर वह दाह संस्कार करने पर राजी हो गए।


पलट गईं मेयर

मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराने की बात कहने वालीं मेयर राजबाला मलिक अब इंक्वायरी करवाने से भी परहेज कर रही हैं। उनके मुताबिक, यदि किसी सड़क के बीच गड्ढे में बच्चा गिरता, तो वे जरूर कार्रवाई करवाती। लेकिन टिंकू तो खुद ही पानी में कूदा है और पूरी गलती उसकी ही है। इसलिए कोई जांच नहीं करवाई जा रही। मेयर के मुताबिक उनके प्रयास से ही प्रशासन एक लाख रुपए देने को राजी हुआ है। उन्होंने बताया कि पॉन्ड के चारों तरफ चेतावनी बोर्ड लगाने और गार्ड के तैनाती के आदेश एक्सईन विशाल गुप्ता को दिए हैं। जल्द ही इस पॉन्ड को बंद करवा दिया जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment