राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Throat Was Dry, The Account Owner Came To See The
सूख रहा था गला, मालिक को खाते देख ऊंट के मुंह में आया पानी, देखें तस्वीरें
भास्कर न्यूज
| May 21, 2012, 00:55AM IST

मौसम विभाग की मानें तो अगले एक दो रोज में पारा 41 डिग्री को पार कर सकता है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। साउथ वेस्ट से आने वाला एक क्लाउड पैच यहां से गुजरेगा। उसके कारण हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
बीते वीरवार को आसमान में धूल चढ़ने से तापमान 4 डिग्री तक गिर गया था। लेकिन शुक्रवार को पारा 5 डिग्री चढ़ गया और दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा।
उधर, मौसम के जानकारों की मानें तो इस बार गर्मी देरी से आने के चलते मानसून का दबाव बनने में समय लगेगा। इसके चलते मानसून अपने तय समय 28 जून से कुछ देरी से आने की आशंका है।
फोटो रविंदर भाटिया





