जूनियर अफसर के इशारे पर अब काम करेंगे साहब
Source: Bhaskar News | Last Updated 02:49(09/02/12)
चंडीगढ़. नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विंग में हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ एसपी सिंह को डेपुटेशन पर एक्सईएन लगाया गया। वहीं हरियाणा से एसडीओ के पैनल में एईई (असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव इंजीनियर) रविंद्र को डेपुटेशन पर लिया गया। हरियाणा से आया एसडीओ हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ (निगम में एक्सईएन बनकर आए) से सीनियर हैं, लेकिन निगम में अब जूनियर बन गया।
नगर निगम में भी अब अफसर अप्रोच लगाकर डेपुटेशन पर आने लगे हैं। अब तक हाउसिंग बोर्ड से नगर निगम में हायर पोस्ट पर डेपुटेशन पर नहीं लिया जाता रहा है। सिर्फ प्रशासन और हरियाणा एवं पंजाब से सीनियर मोस्ट को हायर पोस्ट पर डेपुटेशन पर लिया जाता रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ को निगम में एक्सईएन के पद पर डेपुटेशन पर लिया गया है, जबकि नगर निगम के अन्य विंग के एसडीओ ही उससे काफी सीनियर हैं।
निगम ने उन्हें इलेक्ट्रिकल विंग के एक्सईएन के पद पर अतिरिक्त चार्ज देने के बजाय हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ को ज्वॉइन करवा लिया। इसके लिए लोकल बॉडी विभाग की ओर से हरियाणा और पंजाब से पैनल नहीं मांगा गया। लोकल बॉडी सेक्रेटरी का कार्यभार हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पास है।
निगम के इलेक्ट्रिकल विंग में हाउसिंग बोर्ड से एक्सईएन और हरियाणा बिजली बोर्ड से एसडीओ डेपुटेशन पर आए हैं। दोनों ने ज्वॉइन कर लिया है। अब एसडीओ ने पद के हिसाब से एक्सईएन से सीनियर बताया है। इस बारे में लिखकर दिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर निगम कमिश्नर के पास भेजेंगे।
- ललित सिवाच, एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम