विज्ञापन
 
Home >> Fiza's Death Not Suicide: Police

फिजा की मौत सुसाइड नहीं: पुलिस

संजीव महाजन | Aug 07, 2012, 05:24AM IST
 
 


चंडीगढ़. अनुराधा बाली उर्फ फिजा की सड़ी-गली लाश (जिसकी ये तस्‍वीरें आपको विचलित कर सकती हैं) मिलने के एक दिन बाद भी उनकी मौत का कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगाहै। लेकिन इतना जरूर है कि पुलिस को मामला खुदकुशी का नहीं लग रहा है। मंगलवार को चाचा ने फिजा का अंतिम संस्‍कार (देखें वीडियो) कर दिया। 
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अभी तक दो लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस की अजीत हुड्डा से भी बातचीत हुई है। अजीत हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी बताए जा रहे हैं। फिजा के मोबाइल पर उनकी कॉल आई हुई थी। भुल्‍लर ने बताया कि पुलिस फिजा के पूर्व पति चांद मुहम्मद उर्फ चंद्र मोहन से भी पूछताछ करेगी। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरे घर की वीडियो बनवाई गई है। लेकिन पुलिस को ऐसा कोई सुबूत भी नहीं मिला जिससे लगे कि फिजा ने खुद मौत को गले लगाया हो। 
भुल्‍लर ने बताया कि फिजा के कमरे से खाने-पीने की चीजें मिली है उन सभी को स्टेट फूड लैब भेजा गया है। उन्‍होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
PHOTOS : फिजा का अंतिम संस्‍कार 
DISTURBING: फिजा की क्षत-विक्षत लाश की तस्‍वीरें
PHOTOS:जमाने से बेखबर कुछ इस तरह प्यार करते थे चांद और फिजा
कइयों से दुश्मनी मोल ले चुकी थी फिजा, हत्या का शक गहराया
VIDEO: पोस्‍टमॉर्टम के बाद हुआ फिजा का अंतिम संस्‍कार

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment