विज्ञापन
 
Home >> Gopal - Geetika: Hawaii Dreams To Become Reality,

गोपाल-गीतिका : हवाई सपनों के हकीकत बनने, फिर हवा होने की कहानी

कमलेश सिंह | Aug 14, 2012, 03:19AM IST
 
 

नब्बे के दशक की शुरुआत थी। देश में आर्थिक उदारीकरण की ताज़ा-ताज़ा हवा चली थी। सिरसा शहर में ज्युपिटर म्यूजिक होम नाम की रेडियो रिपेयर की दुकान के बाहर चाय की चुस्कियां लेते चार दोस्त यकायक आसमान की ओर देखने लगे। थोड़ी देर में ही इसका कारण गली के ऊपर के संकरे आकाश में दिखा। दोस्तों ने चाय का बिल चुकाने वाले से कहा गोपाल, तू एक दिन हवाई जहाज़ में घूमेगा। गोपाल गोयल के उपजाऊ दिमाग में एक बीज बोया जा चुका था।

टोटल रीकॉल

पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा। उम्र 23 साल। 5 अगस्त को उसने खुदकुशी कर ली। लेकिन वजह साफ नहीं। मुख्य आरोपी गोपाल कांडा 9 दिन यानी घटना वाले दिन से ही फरार है। कांडा हरियाणा का गृह राज्यमंत्री था। गीतिका ने सुसाइड नोट में लिखा था-‘गोपाल कांडा ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मेरी मौत के लिए वही जिम्मेदार है।’

ज्युपिटर म्यूजिक होम की बलि दे दी गई और गोपाल ने भाई गोबिंद के साथ मिलकर जूते की एक दुकान खोल ली। कांडा शू कैम्प चल पड़ी। गोपाल और गोबिंद दोनों भाइयों ने व्यापार का विस्तार किया और जूते बनाने भी लगे। कहते हैं जूते बेचते-बेचते गोपाल ने कइयों के पांव नाप ले लिए थे और उनमें से कई तलवे राजनीतिक थे। पहले बंसी लाल के पुत्र से करीबी बढ़ाई।

बंसी लाल की सरकार गई तो एक चौटाला पुत्र की शरण में गए। व्यापार नर्म-गर्म रहता था, अक्सर लेनदार या सरकार के दबाव में जीना पड़ता था। गोपाल राजनीति को कारोबार बनाने की जुगत में लगे रहे और गोबिंद कारोबार से राजनीति की जुगत में। दोनों को साधने में कुछ नहीं सधा पर तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग उन पर तारा बाबा की कृपा कहते हैं।

एक आईएएस अफसर सिरसा में लगे, जिनकी रुचि अतिरिक्त सेवाओं में भी थी और गोपाल कांडा ने सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहर में साहिब के मुसाहिब हो गए और इतराने लगे। तभी सरकारी बाबू का तबादला गुडगांव हो गया, जो पिछली सदी के आखिरी सालों में मैनहट्टन होने के सपने देख रहा था।

वहां की ज़मीन सोना हो गई थी और जमीन वालों की चांदी। राज्य सरकार का उपक्रम हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी यानी हुडा सबसे बड़ा ज़मींदार बन बैठा था। देश-दुनिया के लोग वहां आसमानी भाव पर ज़मीन के सौदे कर रहे थे। कांडा के करीबी बाबू हुडा के बड़े अफसर बन बैठे थे। गोपाल कांडा ने अपना स्कूटर उठाया और गुडगाँव पहुँच गए और दलाली को अपना पेशा बना लिया। स्कूटर कार बनी और फिर कार का श्रंगार हुआ। पर पोलिटिक्स की टिक अभी भी कायम थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment