विज्ञापन
 
Home >> Government Weapons Sold Tainted MPs

दागी सांसदों को बेच दिए सरकार ने हथियार

अमरजीत सिंह | Aug 03, 2012, 05:36AM IST
 
 


चंडीगढ़। आम आदमी पर आपराधिक आरोप हो तो उसे हथियार मिलना तो दूर लाइसेंस भी नहीं मिलता। लेकिन, सांसदों के मामले में ऐसा नहीं है। साल 2001 से 2012 के बीच 82 सांसदों ने सरकार से बंदूकें खरीदी। इनमें से 18 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। आरटीआई के जरिए यह जानकारी मिली है।

आरटीआई एक्टिविस्ट अंबरीश पांडे ने सांसदों के बंदूकें खरीदने की जानकारी मांगी थी। इसके मुताबिक बंदूक पाने वाले सांसदों में यूपी के अतीक अहमद पर 44 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या और हत्या के प्रयास के छह-छह मामले हैं। उन्हें भी सरकारी बंदूकें बेच दी गईं। 

कस्टम विभाग से मिले 

कस्टम विभाग जो हथियार जब्त करता है, उसे सांसदों को बेचा जाता है। यदि हथियार प्रतिबंधित है तो केंद्र सरकार से अनुमति लेना जरूरी होता है। कस्टमविभाग ने 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर सांसदों को हथियार बेचे। लाइसेंस होने के बावजूद आम आदमी यह हथियार नहीं खरीद सकता। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment