चंडीगढ़. युवराज सिंह को जल्द सेहतमंद होकर वापसी करने की शुभकामनाएं देने के लिए भास्कर का सिग्नेचर कैंपेन- ‘गेट वेल सून’ दूसरे दिन भी जारी रहा। प्लाजा सेक्टर 17 में बुधवार को मैसेज बोर्ड देखते-देखते भर गया।
शुभकामना संदेश लिखने वालों में कुछ जाने-पहचाने चेहरे थे, तो कुछ अंजान लोग। लेकिन इनमें एक चीज कॉमन थी- युवराज के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दिल से की गई दुआ। युवराज के लिए बेस्ट विशेज लेकर कैंसर से लड़ रही शोभा कौसर भी पहुंचीं, तो व्हील चेयर पर यह शख्स भी- जो एक ही बात की ओर इशारा कर रही थी, कि हौसला रखने वालों की हार नहीं होती। युवी भी फाइटर हैं और बीमारी को मात देकर जल्द ही मैदान में लौटेंगे।
शोभा कौसर ने भी हराया था कैंसर को
प्राचीन कला केंद्र की रजिस्ट्रार कत्थक गुरु शोभा कौसर ने 10 वर्ष पहले अपनी दृढ़ आंतरिक शक्ति के बल पर कैंसर को मात दी थी। उन्होंने भी बुधवार को प्लाजा में युवी के लिए गेट वेल सून का संदेश लिखा। उन्होंने बताया कि युवी को वे बचपन से जानती हैं। युवी की मां शबनम, मौसी नीलम और पूनम को उन्होंने कत्थक सिखाया है।
युवी वैलेंटाइन डे पर आते हैं डयूसन गैलरी
डयूसन सेक्टर-11 के दिवाकर सहूंजा भी युवी को शुभकामना संदेश देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवी हर साल वैलेंटाइन डे पर उनकी डयूसन गैलरी में गिफ्ट खरीदने के लिए आते हैं। पिछले साल भी उन्होंने एक टॉय खरीदा था।
छाबड़ा, मलकीत सिंह भी आए
पार्षद प्रदीप छाबड़ा, पार्षद मलकीत सिंह, सेक्टर-17 प्रोग्रेसिव ट्रेडर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र गुलेरिया ने भी युवी के लिए गेट वेल सून के मैसेज लिखे। करनाल की हर्षा भी मुहिम को देख कर खुद को रोक नहीं पाई और युवी की तस्वीर को किस कि या और गेट वेल सून का मैसेज लिखा।
जी नहीं लगदा, तेरे बिना
पेहवा के गुरदित ने पंजाबी में लिखा ‘आज सोहणोया तेरे बिना जी नहीं लगदा’। फाजिल्का पंजाब के इंजीनियर आमिर अरोड़ा ने लिखा ‘यू बिलॉन्ग टू ए टाइगर फैमिली, टाइगर नेवर लूज’। ‘ठीक हो जा 22’ यह मैसेज लिखा चंडीगढ़ के इंदरजीत सिंह ने। रोपड़ के लक्की का मैसेज था ‘हे मेरे मालिक कृपा कर युवराज जल्दी ठीक हो जाएं’।
फोटो - अजय जलंधरी
बड़ी खबरें
रोचक खबरें
पसंदीदा खबरें