राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> See Photos Of Life Just A Little Mistake And Was T
तस्वीरों में देखें जरा सी चूक और थम गई जिंदगी की गाड़ी
संजीव महाजन | May 04, 2012, 03:19AM IST

सीसीटीवी में रिकॉर्ड इन हादसों में से कुछ की तस्वीरें हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, मकसद है ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना। यह समझाना कि सड़क पर हर नियम जरूरी है, बेशक वह आपको कितना भी छोटा क्यों न लगे। इस खबर का मकसद किसी कानूनी केस को प्रभावित करना नहीं, बल्कि सेफ ड्राइविंग की सलाह देना है।
शहर में सड़क हादसे बढ़ते हैं, तो दोष ट्रैफिक पुलिस को दिया जाता है। जबकि हकीकत यह है कि सड़कों पर होने वाली मौत की जिम्मेदार वाहन चालकों की लापरवाही है। जरूरी नहीं कि गलती हमेशा बड़ी गाड़ी की हो। ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक गलती करते हैं। इन हादसों का वीडियो हमारे पास है। लोगों को नसीहत देने और जागरूक करने के लिए इस वीडियो को ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक अकाउंट पर भी डाला जाएगा।
-आलोक कुमार, डीआईजी ट्रैफिक
केस 1
चूक: एक ने रेड लाइट लांघी, दूसरे ने जेब्रा क्रॉसिंग
दिन: 5 फरवरी 2012
स्थान: सेक्टर 7-26 का इंटरनल लाइट पॉइंट
साइकिल सवार एक महिला जेब्रा क्रॉसिंग के आगे हरी बत्ती होने का इंतजार कर रही थी। तभी सेक्टर 7 की तरफ से एक कार चालक ने रेड लाइट जंप की। इससे पहले कि वह चौक पार करता, दूसरी तरफ से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। एक कार महिला पर जा गिरी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
केस 2
चूक: रेड लाइट जंप, हेलमेट का पट्टा खुला था
दिन: 11 अक्टूबर 2011
स्थान: प्रेस लाइट पॉइंट
मोटरसाइकिल चालक ने रेड लाइट जंप की तो दूसरी तरफ से आ रही एक कार से भिड़ गया। उसने हेलमेट तो पहना था, लेकिन बंधा नहीं था। टक्कर हुई तो हेलमेट गिर गया। उसका सिर पटरी पर टकराया। मौके पर ही मौत हो गई। यह दो गलतियां न होती, तो शायद वह आज भी अपने परिवार के बीच होता।
केस 3
चूक: जरा सी जल्दबाजी
दिन: 14 अक्टूबर 2011
स्थान: मध्य मार्ग सेक्टर 7-26 का चौक
सेक्टर-26 की तरफ से स्कूटी पर एक युवती आती है। उसी तरफ से एक स्कूटर भी आ रहा है। चौक पर दाएं तरफ से ट्रैफिक आता देख स्कूटर चालक तो रुक गया, लेकिन स्कूटी चलती रही और राउंडअबाउट क्रॉस करने के चक्कर में कार से टकरा गई। लड़की गिरी, पहियों के नीचे आकर कुचली गई।
सबक
डीएसपी विजय कुमार कहते हैं, जेब्रा क्रॉसिंग के नियम का पालन ही नहीं किया जा रहा। पुलिसकर्मी खड़ा हो तो ही चालक लाइन के पीछे रुकते हैं। यह हादसा उदाहरण है कि जेब्रा क्रॉसिंग सिर्फ पैदल चलने वालों को रास्ता देने के लिए नहीं, बल्कि ऐसे किसी हादसे के वक्त यह दूसरी तरफ के वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रखने का भी जरिया है।
डीएसपी विजय कुमार कहते हैं, रेड लाइट जंप करना हादसे को न्यौता देना है। सड़क पर वाहन चलाते हुए धैर्य रखें। इससे आपकी और दूसरों की जान बचती है। हेलमेट पहनना ही पर्याप्त नहीं है, उसे पूरी तरह से बांधना चाहिए। ऐसा न करने पर हेलमेट आपका चालान तो बचा सकता है, लेकिन जान नहीं।
डीएसपी विजय कुमार के मुताबिक, राउंडअबाउट पर अपने दाएं तरफ के ट्रैफिक को रास्ता देना अनिवार्य है। लेकिन शहर में ज्यादातर वाहन चालक इस नियम की अनदेखी करते हैं। इस केस में भी यही हुआ। सड़क का हर कानून मानें, सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुद की जिंदगी के लिए।





