‘पहले सूचना जुटाएं, फिर करें एनआरआई से शादी'
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 05:05(10/02/12)
चंडीगढ़. ‘एनआरआई से शादी के बाद भविष्य को सुरक्षित और सुनिश्चित बनाने के लिए पर्याप्त जानकारी एवं सावधानी बरतने की जरूरत है। महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा करने के बाद ही किसी लड़की का एनआरआई से शादी करनी चाहिए। इसके लिए पुलिस की भी मदद लेने से भी गुरेज नहीं करना चाहिए।’
यह बात सेक्टर-36 एमसीएम डीएवी कॉलेज में वीरवार को कॉलेज के सोशोलॉजी विभाग ने ‘डैजरटेड ब्राइड्स इन एनआरआई मैरिजेस’ विषय पर व्याख्यान के दौरान मुख्य वक्ता ने कहीं। वक्ताओं ने कहा कि एनआरआई लोगों ने धोखे से कई युवा महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। इससे उनका पूरा जीवन तबाह हो गया है।
समाज सेविका और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की वकील दलजीत कौर ने कई उदाहरण दिए। इसके अतिरिक्त समकालीन दौर में सामाजिक समस्याएं विषय पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। समाज को बीमार करने वाले मसलों पर छात्राओं ने अत्यंत रचनात्मक ढंग से अपने विचारों को व्यक्त किया।