विज्ञापन
 
Home >> Nude Yoga And Children Were Girls And Make Oral Se

लड़कियों को न्यूड कर कराते थे योगा और बच्चों से ओरल सेक्स

ललित कुमार | Jun 14, 2012, 03:15AM IST
 
 


 चंडीगढ़.‘अपना घर’ में लड़कियों को टूथपाउडर के नाम पर दिया जाने वाला सफेद पाउडर नशा था जिसका इस्तेमाल लड़कियों के यौन उत्पीड़न के लिए किया जा रहा था। लड़कियों के गर्भवती हो जाने पर उनका जबरन गर्भपात तक कराया गया। यह खुलासे पंजाब और हरयाणा हाईकोर्ट द्वारा बनाई गई दो सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट से हुआ है। अधिवक्ता अनिल मल्होत्रा और सुदीप्ति शर्मा की कमेटी ने 'अपना घर' एनजीओ में बच्चों पर हो रहे सोषण पर अपनी रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में कहा गया कि शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों को बड़े रसूखदार लोगों के सामने परोसा जा रहा था।



न्यूड कर करवाया जाता था योगा
 
रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़ित लड़कियों को लंबे समय तक न्यूड रखा जाता था और उनकी इस बेबसी की तस्वीरें ली जाती थी। यही नहीं लड़कियों को इस हालत में योगा करने के लिए विवश किया जाता था। थोड़ी ज्यादा आयु वाली लड़कियों को रात के समय नाचने व अनैतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पांच साल तक के बच्चों ने कमेटी से शिकायत की कि उन्हें ओरल सेक्स के लिए विवश किया जाता है। यही नहीं छोटे बच्चों को मंदिरों में चोरी करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था और इसके लिए उन्हें गंजा करके रखा जाता था। एक लड़की मेडिकल रिपोर्ट में एचआईवी पीड़ित पाई गई।
पुलिस वाले होटल में ले जाते थे
‘अपना घर’ से यमुनानगर के छछरौली स्थित बाल कुंज पहुंचे 12 बच्चों ने कमेटी को बताया कि उन्हें रोहतक में शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्हें शराब पिलाकर न्यूड कर दिया जाता था। अपना घर चलाने वाली जसवंती उन्हें नौकर की तरह रखती थी। दो से तीन दिन तक खाना नहीं दिया जाता था। बड़ी आयु की लड़कियों की शिकायत थी कि उन्हें होटल के कमरों में ले जाया जाता था जहां पुलिस वाले उनसे संबंध बनाते थे।


करनाल, पानीपत में भी ऐसा ही
रिपोर्ट में बताया गया कि करनाल के नारी निकेतन में रहने वाली पांच लड़कियों ने कमेटी के समक्ष शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की। लड़कियों ने कहा कि उन्हें जबरन गोलियां खिलाकर उनका गर्भपात कराया गया। पानीपत स्थित मदर टेरेसा मिशनरी ऑफ चेरेटी में रहने वालों की हालत तो ऐसी थी कि वे अपनी शिकायत भी नहीं बता पाए। उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि बच्चे नशे की हालत में हैं। गुड़गांव स्थित शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों ने कमेटी के सदस्यों को बताया कि उन्हें सेक्स करने से पहले जबरन शराब पिलाई जाती थी। इसके बाद उनकी नग्न तस्वीरें ली जाती थीं।


 



 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment