PHOTO'S: एक आदेश और लालू और दामाद बन जाएंगे, एक-दूसरे के दुश्मन

चंडीगढ़.हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चिरंजीव ने वीरवार को अपने दो वर्ष के कार्यकाल का हिसाब दिया।
उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं लालूप्रसाद यादव के बेटी अनुष्का, बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव एवं माता शकुंतला भी थीं। चिरंजीव ने यह कह कर चौंका दिया कि अगर उनके कांग्रेस ने मौका दिया तो बिहार में कांग्रेस का मजबूत करने के लिए जरूर जाएंगे।
चंडीगढ़ स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए चिरंजीव यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहते कार्यकाल के प्रति सतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि वे जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों को सरकार के समक्ष रखकर उनका स्थाई समाधान करवाने में सफल रहे हैं।
चिरंजीव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एक कुशल राजनीतिज्ञ है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि लालू प्रसाद से रिश्तेदारी एवं राजनीतिक विचारधारा दोनों अलग-अलग पहलु है। वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं, कार्य करते रहेंगे। मौका मिलने पर वे बिहार में भी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी के दिशा-निर्देशन और आशीर्वाद से पिछले दो वष्रें के दौरान युवा कांग्रेस ने आम आदमी को जुड़ने के साथ-साथ सामाजिक जीवन से सरोकार करने वाले मुद्दों को भी प्राथमिकता के आधार पर उठाया। पहली बार युवा कांग्रेस सभी प्रदेश के 6200 से अधिक गांवों में पंचायत स्तर तक पहुंची।
युवा कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं, जिसमें अंबाला के पिंजोखड़ा, रेवाड़ी के धारूहेड़ा, मानेसर तथा मेवात में ऊपजाऊ के भूमि अधिग्रहण का मामले का हल निकालने के लिए उन्होंने इसे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समक्ष रखा, जिन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस समस्याओं का स्थाई और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान किया।
उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के चुनाव पहले पंचायत स्तर तथा वार्ड स्तर पर चुनाव होता था लेकिन अब बूथ स्तर, विधानसभा स्तर, लोकसभा स्तर तथा राज्य स्तर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव पद के लिए चुनाव करवाया जायेगा।अब तक युवा कांग्रेस के लगभग 4 लाख सदस्य बनाये जा चुके है, इसे दुगना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राजनीति में आने को तैयार लालू की बेटी
लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का ने कहा कि फिलहाल उनकी सक्रिय राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है लेकिन जरूरत पड़ने पर भविष्य में वे राजनीति में अवश्य आएंगी। हरियाणा आकर उन्होंने काफी अपनापन महसूस हुआ है और सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ आकर उन्हें काफी सुखद अनुभव हुआ है।
फेसबुक पर दोस्ती बदली प्रेम में, पति जान से चला गया
वीजा लगने की छाई इतनी खुशी, जाना था दुबई पहुंचा यमलोक
बच्चे ने कहा, 'पापा यही है मोटा जल्लाद, इसी ने मुझे इंजेक्शन लगाया'
वॉल्ट डिजनी के ऑफर ने बदल दी हिप हिप हुर्रे के जॉन की किस्मत
मिसालें: 10वीं में आए कम नंबर, हार नहीं मानी, छू लिया आसमान






