राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Pornography And Girlfriend To Be Romantic About Th
पोर्नोग्राफी देखने और गर्लफ्रेंड से रोमैंटिक बात करने वाले हो जाएं सतर्क
dainikbhaskar.com
| Jul 17, 2012, 00:04AM IST

यहां तो अभिजीत अपने पापा से झूठ बोल लेता है लेकिन इंटरनेटीय जासूस से नहीं बच पाता है। अभिजीत और उसकी गर्लफ्रेंड की हर बात सुनी जा रही है। इसका पता धीरे-धीरे अभिजीत को भी हो जाता है। उसके जी-मेल अकाउंट पर कई तरह के मैसेज आने लगते हैं। मसलन उसकी गर्लफ्रेंड की पसंदीदा जगहें, जिन गाड़ियों या ड्रेस को पसंद करती है या फिर शादी के बाद जहां हनीमून मनाना चाहती है इनसे जुड़ी ट्रैवल एजेंसियों, शॉपिंग सेंटरों और प्रोडक्टों के मेल आने लगते हैं।
पहले तो अभिजीत महीनों हैरत में रहा कि आखिर यह हो क्या रहा है। इन सारे सीक्रेट की जानकारी इन्हें कैसे पता है। वह कई दिनों तक अपनी गर्लफ्रेंड पर शक करता रहा कि कहीं मीनाक्षी किसी और से तो बात नहीं करती है। बाद में उसे इंटरनेटीय जासूस के बारे में पता चला तो वह दंग रह गया।
केस नंबर दो
पिछले हफ्ते अमृतसर के गुलशन ने पोर्नोग्राफी वीडियो देखा। उसने तुरंत अपने ब्राउजर हिस्ट्री साफ करके मुक्ति पा ली। लेकिन यह गुलशन का भ्रम है कि उसके अलावे किसी और को पता नहीं है कि उसने पोर्नोग्राफी वीडियो देखा है। गुलशन की हरकत इंटरनेटीय जासूसों से नहीं बची। अगले दिन वह अपने ई-मेल पर कई पोर्नोग्राफिक वेबसाइट और मर्दानगी बढ़ाने वाली दवाओं के विज्ञापनों से दो चार हुआ तो उसकी आखें झेंप गईं। हालांकि गुलशन ने कुछ ज्यादा दिमाग नहीं लगाया और अपनी हरकत जारी रखा। उधर इंटनेटीय जासूस भी अपनी हरकतों में जुटे हैं।
केस नबंर तीन
जालंधर की गुरमीत कौर ने पैथोलॉजी लैब की वेबसाइट पर जाकर अपनी एक्सरे रिपोर्ट देखी और अगले ही दिन उनके ई-मेल अकाउंट पर स्पैम मेल का सिलसिला लग गया। तरह-तरह की काल्पनिक बीमारियों से मुक्ति दिलाने वाले उत्पादों और हॉस्पिटलों की सेवाओं के बारे में अपडेट किया जाने लगा। गुरमीत सोचने लगीं कि जिस बात को उन्होंने अपने घर में भी किसी के नहीं बताया, वह इंटरनेट पर इतनी आमफहम कैसे हो गई?
विश्वास न हो तो अभी ही एक प्रयोग करें
यदि आपको इन बातों पर यकीन नहीं हो रहा है तो आज ही एक प्रयोग करें। गूगल अकाउंट लॉगइन करने के बाद अपने इंटरनेट ब्राउजर में किसी खास किस्म की पांच-सात वेबसाइटों के देख डालिए। मसलन यात्रा से संबंधित वेबसाइटें, किताबें से जुड़े ठिकाने या फिर सेहत से जुड़ी सेवाएं। फिर सबको बंद करने के बाद नए सिरे से लॉगइन कर ई-मेल सर्फिंग शुरु कीजिए। हो सकता है कुछ ही क्षण में आपकी नजर उसी क्षेत्र से जुड़े ऐसे विज्ञापन दिखाई देंगे। जाहिर है कि इंटरनेट पर जिन गतिविधियों को आप अपने बंद कमरे के भीतर चुपचाप बैठकर अंजाम दे रहे थे, वे कहीं न कहीं पूरी तरह बेपर्दा थी।






