विज्ञापन
 
Home >> Sort By Tech Mahindra, Angry Workers Stormed The L

टेक महिंद्रा ने की छंटनी, नाराज कर्मचारी पहुंचे लेबर कोर्ट

Bhaskar News Network | Aug 02, 2012, 06:59AM IST
 
 

चंडीगढ़। शहर में आईटी बूम के जरिए हजारों युवाओं को नौकरी देने के प्रशासन के दावों की हवा निकलती जा रही है।



टेक महिंद्रा के आईटी पार्क स्थित ऑफिस से करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है, जबकि कई कर्मचारियों को अन्य जगह एडजस्ट किया गया है। इनके अलावा करीब 25 कर्मचारियों से कंपनी ने इस्तीफा मांगा है।


यह कर्मचारी बुधवार को कंपनी के खिलाफ लेबर कोर्ट में शिकायत देने पहुंचे। इस पर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर और लेबर इंस्पेक्टर ने कंपनी के अफसरों और कर्मचारियों के साथ बैठक की।बैठक में अधिकारियों ने एक हफ्ते का समय मांगा। हालांकि कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट (चंडीगढ़) ने छंटनी से इनकार किया है।



टेक महिंद्रा द्वारा टाटा इंडिकॉम के लिए चलाया जा रहा बैक ऑफिस प्रोजेक्ट (कॉल सेंटर) बंद किया जा रहा है। इसमें पिछले 5 साल से काम कर रहे मनीष असवाल, राजेंद्र सिंह, गुरदीप राणा, गौरव वर्मा, अजय बिष्ट के अनुसार उन्हें कंपनी छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment