विज्ञापन
 
Home >> Uri Players Take 5 Passengers Left The Flight Of A

क्रिकेटरों को ले उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट, मुंह ताकते रह गए यात्री

भास्कर न्यूज | Apr 14, 2012, 06:52AM IST
 
 


चंडीगढ़. क्रिकेटर्स को सीट देने के लिए एयर इंडिया ने दो महीने पहले बुकिंग कराने वाले 5 यात्रियों को छोड़ दिया। वीरवार को मोहाली में आईपीएल मैच के बाद शुक्रवार सुबह टीमें एयर इंडिया की चंडीगढ़-नई दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में सफर कर रही थी। एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि यात्री रिपोर्टिग के लिए निर्धारित वक्त पर एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचे थे।

ऐसे पहुंचे मंजिल तक

गुरलीन के अनुसार उन्हें कुल्लू से डायवर्ट होकर एटीआर में दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई। दोपहर 2 बजे की नई दिल्ली से मुंबई की टिकट दी गई। लेकिन उस फ्लाइट में सीट नहीं मिली। इसके उन्हें शाम 5 बजे की उड़ान से मुंबई भेजा गया। उनकी चंडीगढ़ से मुंबई के बीच 3 घंटे की यात्रा 9 घंटे में पूरी हुई।

यह है शिकायत

मैंने 3 फरवरी को सीट बुक कराई थी। मुंबई में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हम वहां जा रहे थे। हम रिपोर्टिग टाइम 10.50 से 10 मिनट पहले काउंटर पर पहुंच गए थे। लेकिन सीट न होने की बात कहकर फ्लाइट में नहीं बैठने दिया गया। हमारे साथ चार अन्य यात्री भी थे।

गुरलीन कौर,लेक्चरर

यह आया जवाब

एयर इंडिया की कोई गलती नहीं है। यात्री निर्धारित रिपोर्टिग टाइम से देरी से काउंटर पर पहुंचे थे। इसी के चलते उन्हें सीट नहीं मिल पाई। हमने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुल्लू की उड़ान से दिल्ली भेजा और नई दिल्ली से मुंबई जाने की व्यवस्था की।

एमआर जिंदल, स्टेशन मैनेजर

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment