विज्ञापन
 
Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> Veils Of Rain, The Soil In The Book Of Crores Of R

करोड़ों रुपए के फतेहबुर्ज के बुतों की मिट्टी बारिश में बही

विनीत राणा | Jul 11, 2012, 04:21AM IST
 
 

मोहाली. चप्पड़चिड़ी में बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में बने फतेहबुर्ज में बारिश से अधिकांश बुतों के आस-पास की मिट्टी दरक गई है। बरसात का पानी इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल रूम सेंटर के अलावा ट्रांसफॉर्मर और जेनरेटर तक भर गया है। करोड़ों की लागत से बने इस स्मारक का मानसून की शुरुआत में ही यह हाल है तो आने वाले दिनों में यहां क्या सूरत होगी, सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

पंजाब में चुनाव से पहले बादल सरकार ने 70 करोड़ रुपये की लागत से बनवाए इस स्मारक का उद्घाटन किया था। शुरुआत में इसका बजट 35.4 करोड़ रखा गया था, जो बाद में बढ़कर 70 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। इसके बावजूद अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। मानसून की शुरूआती बारिश में ही जर्जर होने की कगार पर पहुंच गया है।

छह बुतों के नीचे से खिसकी मिट्टी: बाबा बंदा बहादुर समेत आस-पास के पांच बुतों से सटी मिट्टी बारिशों के कारण कटकर नीचे बह गई है। रेतीली मिट्टी होने और उस पर लगाई गई पेवर ब्लॉक बारिश के बाद उखड़ गई है। कई जगह रेत के 2 फुट तक ऊंचे ढेर लग गए हैं। बुतों के नीचे बनने वाले म्यूजियम की दीवारों पर दरारें आनी शुरू हो गईं है। पेवर ब्लॉक रेत पर ही चिपकाए गए हैं। बारिश का पानी जमा है और टाइल्स बाहर आ गई हैं। यहां लगाए गए पेड़ भी गिर गए हैं। कुíसयों के पैर टूट गए हैं। उन्हें ईंटों के सहारे खड़ा किया गया है।

328 फुट ऊंचे फतेहबुर्ज से बह रहा पानी

फतेहबुर्ज पर जगह-जगह भरा पानी रिसकर नींव में उतर रहा है। इससे नींव के साथ की मिट्टी बह गई हैं। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।

थियेटर, पावर बिल्डिंग में दो फुट पानी

थियेटर और पावर बिल्डिंग में करीब दो फुट पानी भर चुका है। इसे बाहर निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है। पावर विल्डिंग के बाहर रखे जनरेटर के अलावा बेसमंेट में रखी करोड़ों की मशीनें पानी में है। कैंटीन में भी दो फुट पानी भरा हुआ है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment